राजकुमार राव इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. सफेद बाल, गोल-मटोल चेहरा—लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे. जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई!
राजकुमार राव
सच्चा कलाकार किरदार में आने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है. ऐसा ही कुछ राजकुमार राव ने भी कर दिखाया है. राजकुमार राव इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. सफेद बाल, गोल-मटोल चेहरा—लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे.
कुछ ने उनके इस लुक को लेकर ट्रोल किया तो कुछ फैंस ने चिंता जताई. मुंबई के ‘बोलती खिड़कियां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ में दिखे इस लुक पर अब राजकुमार ने खुलासा किया कि उनका यह लुक उज्ज्वल निकम बायोपिक के लिए ट्रांसफॉर्मेशन है.
राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने फिल्म ‘निकम’ के लिए 9-10 किलो वजन बढ़ाया. रोज दो पिज्जा, ढेर सारी मिठाइयां, आलू पराठे और खूब सारी बिरियानी खाई. मेकअप से बचने के लिए उन्होंने प्रोस्थेटिक्स न इस्तेमाल कर असली लुक हासिल किया. बाल पतले किए, उम्रदराज दिखने के लिए मेहनत की.
राजकुमार ने लिखा, “मेरा अस्तित्व मेरी कला से है. निकम के लिए शारीरिक बदलाव किया, जो मुझे पसंद है.’उन्होंने आगे लिखा, “निकम के लिए मुझे लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा, और मैं 2 पिज्जा, ढेर सारी मिठाइयां, अपने पसंदीदा आलू पराठे और बिरयानी खा रहा था, और किरदार में ढलने के लिए किसी भी तरह के ग्लैमरस लुक का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. उम्मीद है, जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे, तो आपको मेरी सारी मेहनत नज़र आएगी. अब बदलाव का दौर है और इन अतिरिक्त किलो को कम करने और गांगुली के किरदार में ढलने का समय है. हमारे अपने दादा. मैं हमेशा आपको अपने काम से जोड़े रखने और आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी मेहनत करूंगा. ढेर सारा प्यार.” राजकुमार राव निकम की शूटिंग खत्म होने के बाद अब वजन घटाने की प्रक्रिया में हैं. उनकी अगली फिल्म सौरव गांगुली की बायोपिक है.
फिल्म ‘निकम’ का निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं. यह भारत के मशहूर पब्लिक प्रॉसीक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 हमले, शिल्पा शिंदे केस जैसे हाई-प्रोफाइल केस लड़े हैं. यह फिल्म जल्द रिलीज होगी.
जहां लोग राजकुमार को ट्रोल कर रहे थे, वहीं सच सामने आने के बाद लोग उनकी तारीफ करने लगे. राजकुमार का यह डेडिकेशन सलमान, आमिर जैसे सितारों से तुलना में कम नहीं है. राजकुमार से पहले सलमान खान ने सुल्तान फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था, वहीं आमिर खान ने दंगल के लिए वजन बढ़ाया था.
इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श…
Andaman Nicobar Gas Exploration: इजिप्ट के बाद अब भारत के अंडमान बेसिन में गैस का…
IPL 2026 Funny Moment: केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बरसों की मेहनत अब बेकार नहीं जाएगी! SC ने माना-…
अगर आप भी डाइटिंग कर रहे हैं या ऑइली फूड खाने से परहेज करते हैं…
मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह विश्व…