<
Categories: मनोरंजन

विवादों में फंसी ‘है जवानी तो इश्क होना है’, वाशु भगनानी ने लगाया ये आरोप, 400 करोड़ का ठोका मुकदमा

'है जवानी तो इश्क होना है' में 1999 की फिल्म बीवी नंबर 1 के मशहूर गाने चुनरी-चुनरी और इश्क सोना है को लेकर विवाद गहराता चला जा रहा है. वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Controversy: बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर अक्सर विवाद के मामले सामने आते रहते हैं. बीते कुछ दिनों से वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर विवाद चल रहा था. ये फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में फंस गई है. फिल्म के गाने चुनरी-चुनरी पर विवाद गहराता जा रहा है. इस गाने को लेकर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म निर्माताओं और इससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट पर भी रोक लगाने की मांग की है. 

इन दो गानों पर हो रहा विवाद

जानकारी के अनुसार,  ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में  1999 की फिल्म बीवी नंबर 1 के मशहूर गाने चुनरी-चुनरी और इश्क सोना है को इस्तेमाल किया गया है. वाशु भगनानी ने दावा किया है कि इन गानों का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया है. इन गानों का अधिकार दूसरी कंपनी के पास नहीं है. इसके कारण इन गानों को फिल्म और प्रमोशनल वीडियो से हटाने की मांग की जा रही है. इसके लिए वाशु भगनानी की तरफ से मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें 400 करोड़ रुपये का जिक्र किया गया है. 

लंबे समय से चल रहा है विवाद

बता दें कि इन गानों के राइट्स को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस मामले को कोर्ट से बाहर सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो सफल नहीं हो सकी. अब ये मामला अदालत तक पहुंच गया है. पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ नाम भी उस गाने से लिया गया है, जिस पर अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा है. इसके कारण फिल्म का टाइटल बदलने की भी मांग की जा रही है. 

टिप्स इंडस्ट्रीज ने बताया बेबुनियाद

वहीं टिप्स इंडस्ट्रीज और रमेश तौरानी ने पूजा एंटरटेनमेंट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कंपनी का कहना है कि उनके पास गानों के म्यूजिक और ऑडियो अधिकार हैं. अब ये मामला अदालत तक पहुंच चुका है. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. सबकी नजरें इस विवाद पर टिकी हुई हैं. ये विवाद लंबा खिंच सकता है, जिसके कारण डेविड धवन की डायरेक्शन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म की रिलीज पर रोक लग सकती है. बता दें कि ये फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि बॉम्बे हाईकोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…

Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST