Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Hanuman Ansh Actor: हनुमान अंश’ की सफलता से चमकी किस्मत, अब बॉलीवुड के दो खानों के साथ काम करेंगे ये एक्टर

Hanuman Ansh Actor: हनुमान अंश’ की सफलता से चमकी किस्मत, अब बॉलीवुड के दो खानों के साथ काम करेंगे ये एक्टर

Bollywood News: कम बजट की 'हनुमान अंश' से चर्चा में आए अभिनेता चंदन के. आनंद अब सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्मों में नजर आएंगे. चंदन ने बताया कि वह सलमान की वामशी पेडिपल्ली निर्देशित 'मॉन्स्टर' में काम कर रहे हैं, जबकि शाहरुख खान की 'किंग' में उनके साथ एक खास सीन भी है. लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे चंदन के लिए 'हनुमान अंश' के बाद यह करियर का बड़ा मोड़ माना जा रहा है.

Written By:
Last Updated: September 11, 2026 22:19:51 IST

Mobile Ads 1x1

Bollywood News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा असर दिखाया है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए लगातार चर्चा में है. फिल्म की सफलता ने इसके कलाकारों को भी नई पहचान दी है. इन्हीं में से एक हैं चंदन के. आनंद, जिन्होंने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है. अब ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच चंदन के करियर में एक और बड़ा मोड़ आया है. वह जल्द ही सलमान खान और शाहरुख खान जैसे दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों में नजर आएंगे.

सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ में मिला रोल

चंदन के. आनंद ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह सलमान खान और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका रोल छोटा है, लेकिन सलमान खान के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है. चंदन ने खुद को इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए खुशकिस्मत बताया है. खास बात यह है कि सलमान की इस फिल्म के टाइटल को लेकर अभी तक आधिकारिक स्तर पर पूरी तरह स्पष्टता नहीं थी. हालांकि चंदन ने अपने इंटरव्यू में इसे ‘मॉन्स्टर’ नाम से ही संबोधित किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी और इसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है.

शाहरुख की ‘किंग’ में भी कर चुके हैं काम

चंदन आनंद ने यह भी बताया कि वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में शाहरुख के साथ उनका एक खास सीन है और इसके लिए उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का शुक्रिया भी अदा किया. यानी ‘हनुमान अंश’ के बाद चंदन के पास एक नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दो बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका आया है. चंदन के मुताबिक, सलमान और शाहरुख दोनों के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए शानदार रहा. हालांकि सेट पर सुपरस्टार्स के आसपास काफी लोग मौजूद रहते हैं, इसलिए दोनों से ज्यादा बातचीत का मौका नहीं मिला. फिर भी सलमान से हुई मुलाकात को उन्होंने खास बताया. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता सलमान खान के बड़े फैन थे और अगर वह आज अपने बेटे को सलमान के साथ काम करते देखते तो बेहद खुश होते.

90s के दर्शकों को याद होगा ये किरदार

चंदन आनंद का फिल्मी सफर नया नहीं है. वह लंबे समय से हिंदी फिल्मों और टीवी की दुनिया में काम कर रहे हैं. 2007 में आई ‘चेन कुली की मेन कुली’ में उन्होंने वसीम का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह ‘फाइटर’, ‘देवा’, ‘होमबाउंड’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘पार्च्ड’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. हालांकि लंबे समय तक अलग-अलग फिल्मों और सीरीज में काम करने के बावजूद उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई थी, जो अब ‘हनुमान अंश’ के बाद मिल रही है. फिल्म में उनका किरदार डॉ. राम नंदन भोसले एक HSRA क्रांतिकारी का है, जिसकी मुलाकात नीम करोली बाबा से होती है और कहानी में यह मुलाकात अहम मोड़ बनती है.

‘हनुमान अंश’ ने बदल दिया करियर का ट्रैक

चंदन आनंद के लिए ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं रही. करीब 15 साल तक वह अपराध, गैंगस्टर और हिंसा से जुड़ी कहानियों का हिस्सा रहे. इसके बाद आध्यात्मिक कहानी वाली इस फिल्म को उन्होंने अपने लिए एक अलग अनुभव बताया. एक इंटरव्यू में उन्होंने ‘हनुमान अंश’ को सात्विक भोजन जैसा अनुभव बताया और कहा कि इस फिल्म ने जीवन और खुद को देखने का उनका नजरिया भी बदला है. फिल्म की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल भी चर्चा में है. ऐसे में चंदन आनंद के लिए आने वाला दौर काफी अहम माना जा सकता है. एक तरफ ‘हनुमान अंश’ ने उन्हें दर्शकों के बीच नई पहचान दी है, तो दूसरी तरफ ‘किंग’ और सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ जैसी बड़ी फिल्मों ने उनके करियर को नई दिशा देने का मौका दिया है.

MORE NEWS