<
Categories: मनोरंजन

पहले ऐश्वर्या राय ने हराया फिर रच दिया इतिहास, जानें एक छोटे से शहर की लड़की कैसे बनी भारत की पहली Miss Universe

Happy Birthday Sushmita Sen:मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अब 50 साल की हो चुकी हैं. पहली भारतीय महिला बनकर मिस यूनिवर्स जीतने से लेकर फिल्मों में बेहतरीन काम करने और महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देने तक उन्होंने दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल का काम किया है.

Happy Birthday Sushmita Sen: अभिनेत्री ,दिवा और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अब 50 साल की हो चुकी हैं. पहली भारतीय महिला बनकर मिस यूनिवर्स जीतने से लेकर फिल्मों में बेहतरीन काम करने और महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देने तक उन्होंने दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल का काम किया है. तो चलिए उनके गोल्डन जुबिली जन्मदिन पर जानते हैं कि कैसे एक छोटे से शहर की लड़की निया भर में पहचान बनाने वाली और फिल्मों में नए प्रयोग करने वाली ट्रेलब्लेज़र बनीं.

बंगाली परिवार में हुआ था जन्म

सुष्मिता का जन्म 1975 में एक बंगाली परिवार में हुआ था और वह हैदराबाद में पली-बढ़ी हैं. उनके पिता सुभीर सेन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे और उनकी मां सुभ्रा सेन ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं.उनकी मॉडलिंग की यात्रा 1994 में फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) प्रतियोगिता में भाग लेने से शुरू हुई. इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय बच्चन विजेता बनी थीं, लेकिन सुष्मिता यहां नहीं रुकीं.

1994 में रचा इतिहास

उसी साल उन्होंने  मिस यूनिवर्स (Miss Universe) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और इतिहास रच दिया. 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं. अपनी शालीनता, आत्मविश्वास और समझदारी से उन्होंने दुनिया को प्रभावित किया. उनकी खूबसूरती के साथ उनकी इंटेलिजेंसी और आत्मविश्वास ने सबका दिल जीता.

बॉलीवुड में ट्रेलब्लेज़र

मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 1996 में दस्तक फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और बीवी नं.1, आंखें, मैं हूं ना और मैंने प्यार क्यों किया जैसी हिट फिल्मों में यादगार काम किया. अपनी दमदार एक्टिंग और आकर्षक स्क्रीन प्रेज़ेंस से उन्होंने 2000 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई. उन्होंने सिर्फ मेनस्ट्रीम फिल्मों में ही नहीं, बल्कि अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा भी साबित की. भले ही हाल के वर्षों में वह कम फिल्मों में दिखीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस आज भी दर्शकों को पसंद आती है.

वेब सीरीज़ आर्या से की शानदार वापसी

कुछ समय के ब्रेक के बाद उन्होंने 2020 में वेब सीरीज़ आर्या से शानदार वापसी की. इस रोल ने साबित किया कि उम्र कभी प्रतिभा और आत्मविश्वास के बीच नहीं आती. यह शो 2023 में अपने तीसरे सीज़न तक पहुंचा. उसी साल उन्होंने ताली नाम की बायोग्राफिकल सीरीज़ में मुंबई की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का किरदार निभाया.

भारत की महिलाओं के लिए प्रेरणा

सिर्फ करियर में ही नहीं अपनी निजी जिंदगी में भी सुष्मिता ने कई साहसी फैसले लिए और समाज की बनाई कई धारणाएं तोड़ीं. उन्होंने शादी नहीं की और खुद दो बेटियों को गोद लेकर एक सिंगल मदर बनना चुना. सिर्फ 24 साल की उम्र में उन्होंने मां बनने का फैसला किया. 2000 में उन्होंने अपनी पहली बेटी रेनी को गोद लिया और 2010 में दूसरी बेटी अलीशा उनके परिवार का हिस्सा बनीं.

 उन्होंने  इसको लेकर बताया था कि “24 साल की उम्र में मां बनना मेरा सबसे समझदारी भरा फैसला था. इससे मेरी जिंदगी संभली. लोग इसे दान का काम समझते हैं, पर यह असल में मेरी खुद की रक्षा थी.” सुष्मिता की निजी और पेशेवर ज़िंदगी उनके साहस और अलग पहचान की मिसाल है.

Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह पर भारी पड़े ‘आदमखोर’ विलेन; तिकड़ी का अंदाज देख चौंक जाएंगे फैंस

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

दिल्ली में नहीं रुक रहीं बिल्डिंग गिरने की घटनाएं, सुंदरी नगर में झुकी 6 मंजिला इमारत, अब क्या होगा?

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. इसी…

Last Updated: October 5, 2026 12:31:44 IST

DLF Mall जाकर करती थी चोरी, घी-रिफाइंड उठाती कई बार हुई कैमरे में कैद, पकड़ी गई

DLF Mall: नोएडा के DLF मॉल में एक महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया.…

Last Updated: October 5, 2026 12:18:44 IST

खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2…

Last Updated: October 5, 2026 12:05:22 IST

UP Election 2027: SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी वोटर लिस्ट में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें EC का प्लान

UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…

Last Updated: October 5, 2026 11:25:30 IST

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…

Last Updated: October 5, 2026 11:08:21 IST

IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…

Last Updated: October 5, 2026 10:54:15 IST