<
Categories: मनोरंजन

लंदन से आकर बॉलीवुड में छोड़ी छाप, 7 फिल्मों से बनाई पहचान, आज भी रहस्य बनी है उनकी मौत

बॉलीवुड में काफी एक्टर-एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई और अचानक उनकी मौत हो गई. इसी तरह एक पुरानी एक्ट्रेस थीं, प्रिया राजवंश जिन्होंने कम समय में नाम कमाया और फिर अचानक उनकी हत्या कर दी गई.

Priya Rajvansh: बॉलीवुड नें बहुत से ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय काम किया लेकिन लोगों के दिलों में काफी नाम कमाया. हालांकि उनमें से कुछ की बाद में या तो अचानक गायब हो गए या रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. एक्ट्रेस प्रिया राजवंश भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं. उन्होंने अपने   करियर में केवल 7 फिल्में कीं और इन्हीं फिल्मों के दम पर अपनी पहचान बनाई. 27 मार्च 2000 को अचानक उनकी मौत हो गई. हालांकि उन्होंने अपने काम की छाप इस कदर छोड़ी कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान हो गई. 

एक्ट्रेस प्रिया राजवंश का जन्म 30 दिसंबर 1936 को शिमला में हुआ था. उनका असल नाम वीरा सुंदर सिंह था. उनका परिवार फिल्मों से कोसों दूर था. उनके पिता एक सरकारी अफसर थे. उन्होंने शिमला में अपनी पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे एक्टिंग सीखने के लिए लंदन चली गईं. 

तस्वीरों ने बदली किस्मत

कहा जाता है कि लंदन में एक फोटोग्राफर ने उनकी कुछ तस्वीरें खींची, जो उनके एक्टिंग करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुईं. इन तस्वीरों के कारण व फिल्म इंडस्ट्री में पहुंच गईं. मशहूर डायरेक्टर चेतन आनंद ने उनकी फोटोज देखीं और प्रिया को फिल्म ‘हकीकत’ में काम करने का मौका दिया. फिल्म रिलीज हुई और बड़े पर्दे पर हिट भी हुई. प्रिया राजवंश की एक्टिंग को काफी सराहा गया. इस फिल्म के कारण एक्ट्रेस रातों-रात स्टार बन गईं. 

प्रिया राजवंश की फिल्में

प्रिया राजवंश ने अपने करियर में केवल 7 फिल्मों में काम किया. फिल्मों की लिस्ट में हकीकत, कुदरत, हीर रांझा, हंसते जख्म, हाथों की लकीरें और हिंदुस्तान की कसम शामिल हैं. हर फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाए हैं. इन किरदारों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्में चेतन आनंद के साथ ही कीं. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों प्यार में पड़ गए. इसके बाद दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन शादी नहीं की.

26 साल पहले हुई हत्या

1997 में चेतन आनंद का निधन हो गया और प्रिया अकेली पड़ गईं. उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और लाइमलाइट से दूर हो गईं. 27 मार्च 2000 का वो दिन था, जब उनके घर में उनका शव मिला. पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि उनकी हत्या की गई है. हत्या के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन सबूतों की कमी के आधार पर सबको बरी कर दिया गया. इस तरह एक्ट्रेस की मौत रहस्य बनी हुई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

क्या आपकी नजरें हैं बाज जैसी तेज? 10 सेकेंड में तस्वीर में छिपा अलग नंबर ढूंढकर दिखाएं

Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए है,सामने दिख…

Last Updated: March 27, 2026 16:24:19 IST

NHAI Internship: एनएचएआई में काम करने का बेहतरीन मौका, बस करना होगा ये काम, 20000 होगी स्टाइपेंड

NHAI Internship: एनएचएआई में काम करने का एक शानदार अवसर है. अगर आप भी यहां…

Last Updated: March 27, 2026 16:11:12 IST

Jodidara Marriage: बीवी बनी मां, बच्चे के पापा पर सस्पेंस! दो भाइयों की शादी ने बढ़ाई हलचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दो भाइयों ने एक लड़की से शादी की थी, जिसके…

Last Updated: March 27, 2026 16:09:40 IST

दूल्हे के फुफेरे भाई का टशन फेल! नाले में गिरा Iphone-17… बारात छोड़ नाली में कूदा, वीडियो वायरल

Auraiya Viral News: बिहार के औरेया की है, जहां एक बारात शादी करने के लिए…

Last Updated: March 27, 2026 16:13:39 IST

इंतजार खत्म! इस दिन रिवील होगा रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार, ‘रामायण’ के मेकर्स ने किया ऐलान

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी जानकारी साझा…

Last Updated: March 27, 2026 15:57:25 IST

RR के कैंप में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! नेट्स में गेंद डालने से भी डरते हैं बॉलर? जितेश शर्मा ने बताई वजह

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जितेश शर्मा ने…

Last Updated: March 27, 2026 15:32:57 IST