<
Categories: मनोरंजन

हॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने करियर की शुरुआत में साहसी फैसलों से बदली अपनी किस्मत

हॉलीवुड की स्कार्लेट जोहानसन, जेनिफर लॉरेंस और मार्गो रॉबी जैसी अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही जोखिम भरे और चुनौतीपूर्ण किरदार चुने. चाहे वह 'गिया' में ड्रग एडिक्ट का रोल हो या 'विंटर्स बोन' में बिना ग्लैमर वाली भूमिका, इन साहसी फैसलों ने उन्हें रातों-रात वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान और सम्मान दिलाया.

Los Angeles: मनोरंजन जगत में अक्सर नए कलाकार अपनी छवि को लेकर काफी सतर्क रहते है . अधिकांश उभरते हुए सितारे शुरुआत में ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ या सुरक्षित कमर्शियल भूमिकाएं चुनते है . हालांकि, हॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती वर्षों में ही बेहद जटिल, चुनौतीपूर्ण और साहसी (Bold) किरदार निभाकर फिल्म जगत के स्थापित नियमों को चुनौती दी.  उनके इन फैसलों ने न केवल उन्हें रातों-रात पहचान दिलाई, बल्कि उनके अभिनय कौशल का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया .

स्कार्लेट जोहानसन
स्कार्लेट जोहानसन आज दुनिया की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैलेकिन उनकी सफलता की नींव फिल्म ‘लॉस्ट इन ट्रांसलेशन’ से पड़ी महज 18 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसी विवाहित महिला का किरदार निभाया, जो अपने से काफी बड़े उम्र के व्यक्ति के प्रति आकर्षित होती है. उस उम्र में इस तरह के भावनात्मक रूप से जटिल और बोल्ड किरदार को चुनना एक बड़ा जोखिम था, लेकिन स्कार्लेट की सहजता ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया .

जेनिफर लॉरेंस 
आमतौर पर अभिनेत्रियां शुरुआत में ग्लैमरस दिखना चाहती है, लेकिन जेनिफर लॉरेंस ने फिल्म ‘विंटर्स बोन’ में इसके विपरीत काम किया. 20 साल की उम्र में उन्होंने बिना किसी मेकअप के एक बेहद गरीब और संघर्षशील लड़की का किरदार निभाया, जो अपने परिवार को बचाने के लिए खतरनाक अपराधियों से भिड़ जाती है . इस रोल के लिए उन्हें सीधा ऑस्कर नामांकन मिला और हॉलीवुड में उनकी धाक जम गई . 

मार्गो रॉबी 
मार्गो रॉबी ने फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ में अपनी भूमिका से सबको चौंका दिया था. लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ उनके साहसी और प्रभावशाली दृश्यों ने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया. वहीं, फ्लोरेंस प्यू ने फिल्म ‘लेडी मैकबेथ’ में एक डार्क और विद्रोही किरदार निभाकर स्पष्ट कर दिया कि वे बड़े पर्दे पर किसी भी हद तक जाने का साहस रखती है . 

एन्जेलिना जोली
एन्जेलिना जोली को आज उनके एक्शन और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके करियर की शुरुआत ‘गिया’ (Gia) जैसी फिल्मों से हुई थी। एक ड्रग एडिक्ट मॉडल का किरदार निभाना उस समय किसी भी नई अभिनेत्री के लिए करियर खत्म करने वाला कदम हो सकता था, लेकिन जोली ने इसे बखूबी निभाया और गोल्डन ग्लोब जीता .

 

Mansi Sharma

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST