<
Categories: मनोरंजन

हॉलीवुड की ऐसी फ्लॉप फिल्म जिसने उठाया 800 करोड़ का नुकसान, ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट

हॉलीवुड में बेटर मैन नाम की एक फिल्म बनी, जिसे बनाने में मेकर्स ने 948 करोड़ रुपये का खर्च किया लेकिन फिल्म इसका 50 फीसदी कारोबार भी नहीं कर पाई. फिल्म ने वर्ल्डवाइड केवल 129 करोड़ रुपये की कमाई की.

Hollywood Film Better Man: हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है, जो भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन इसके बावजूद वो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई. ये फिल्म थी ब्रिटिश पॉपस्टार रॉबी विलियम्स की जिंदगी पर आधारित बेटर मैन फिल्म. ये फिल्म 25 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म माइकल ग्रेसी के डायरेक्शन में बनी थी. इस फिल्म की सबसे अनोखी बात ये थी कि रॉबी विलियम्स का किरदार एक CGI चिंपांजी ने निभाया. इसे जॉननो डेविस ने मोशन कैप्चर के जरिए बनाया गया था. इसके कारण ये फिल्म चर्चा का विषय बनी रही. इस फिल्म में रॉबी विलियम्स के करियर और निजी जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. 

विजुअल्स के लिए ऑस्कर में नोमिनेशन

इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य था कि लोगों को ये बताया जा सकता है कि एक कलाकार कैसे अपनी कमजोरियों और गलतियों के बाद भी खुद को बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करता है. CGI टेक्नोलॉजी और संगीत से इसे अनोखा एक्सपीरिएंस बनाया गया. 25 दिसंबर 2024 को बेटर मैन को रिलीज किया गया. हालांकि उस समय ये लिमिटेड स्क्रीन पर ही रिलीज हुई. इसके बाद 10 जनवरी 2025 को ये कई जगहों पर देखने के लिए रिलीज की गई. इस फिल्म को शानदार रिव्यू मिले. इस फिल्म को विजुअल्स के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए इसे ऑस्कर के लिए भी नोमिनेट किया गया. 

कितना रहा कारोबार

अगर इस फिल्म के कारोबार की बात करें, तो फिल्म को बनाने में 948 करोड़ रुपये यानी (110 मिलियन डॉलर) का खर्चा आया था. हालांकि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग 129 करोड़ रुपये की कमाई की. यानी फिल्म ने अब तक 819 करोड़ रुपये के नुकसान से कारोबार किया.

क्यों फ्लॉप हुई फिल्म?

क्रिटिक्स ने इस फिल्म के प्लॉप होने के अलग-अलग कारण बताए. कुछ क्रिटिक्स को फिल्म में चिम्पांजी वाला अंदाज पसंद नहीं आया. इसके कारण फिल्म दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाई. वहीं कुछ क्रिटिक्स ने कहा था कि यूएस में रॉबी विलियम की पॉपुलैरिटी कम रही, जिसके कारण लोग कनेक्ट नहीं कर पाए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Gorakhpur Viral Video: 50 रुपये कम करने पर हुआ बवाल, महिला कस्टमर ने रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Dry Cleaner Viral Incident: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक ड्राई क्लीनिंग…

Last Updated: March 31, 2026 18:57:41 IST

Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर ये उपाय कर लिया तो खत्म हो सकता है पुराना कर्ज, जानें पूरी विधि

Hanuman Jayanti 2026: अगर आप भी कर्ज और आर्थिक परेशानियों से परेशान हैं तो इस…

Last Updated: March 31, 2026 18:31:59 IST

Ball Tampering PSL: पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल! धाकड़ ओपनर पर लगा बैन, गेंद से की थी छेड़छाड़

Ball Tampering PSL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर फखर ज़मान को पाकिस्तान सुपर लीग…

Last Updated: March 31, 2026 18:31:21 IST

लॉस एंजेलिस में गूंजा ‘रामायण’ का नाम, रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने मचाई धूम; क्या बोले यूजर्स?

Ramayana Teaser Out: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में…

Last Updated: March 31, 2026 18:26:42 IST

महंगे कंडीशनर को कहें अलविदा! किचन की इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल, 1 ही वॉश में सिल्की होंगे बाल

प्रदूषण और तरह-तरह के केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर लगाने से बाल अक्सर ड्राई हो…

Last Updated: March 31, 2026 18:23:54 IST