Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल की पूछताछ, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल उनसे पूछताछ कर रही है. बीते दिन लगभग दो घंटे तक पूछताछ हुई. वहीं आज एक बार फिर उन्हें बुलाया गया है.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 12:53:57 IST

Mobile Ads 1x1

Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल उनसे पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को हनी सिंह मुंबई स्थित साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक सवाल-जवाब किए. पूछताछ के बाद जब वह बाहर निकले, तो मीडिया ने उनसे इस मामले पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए. आज शनिवार को भी उन्हें पेश होने के लिए बुलाया गया है.

दिल्ली के कॉन्सर्ट में विवाद

यह पूरा मामला जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और मामले ने तूल पकड़ लिया. 

महाराष्ट्र साइबर सेल ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई. जांच एजेंसी हनी सिंह का बयान दर्ज कर घटना से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहती है. इसी सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे गए.

तीन बार समन में नहीं हुए थे पेश

अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले हनी सिंह को तीन बार समन भेजा गया था लेकिन वह विदेश में होने का हवाला देकर पेश नहीं हुए. सितंबर में साइबर सेल ने उन्हें अंतिम रिमाइंडर भी भेजा था. इसमें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे.

LOC जारी करने की भी थी तैयारी

इसके बाद जांच एजेंसी ने हनी सिंह को 16 अक्टूबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अगर वे इस बार भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा था. हालांकि हनी सिंह जांच अधिकारियों के सामने पेश हो गए और उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई.

ये भी पढ़ें: ‘ड्रीमगर्ल’ को पहली फिल्म से चार दिन बाद ही निकाल दिया गया था, फिर राज कपूर ने दिया ‘सपनों का सौदागर’ में काम, हेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा

MORE NEWS