Bollywood Expensive Divorce: मनोरंजन जगत में आए दिन तलाक की खबरें आती रहती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक एक्टर को पत्नी से अलग होने के लिए 380 करोड़ रुपये चुकाने पड़े थे. जानिए कौन था वो अभिनेता.
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक
Hrithik Roshan Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे भी कई कहानियां होती हैं. सितारे पहले एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं, फिर शादी करते हैं. लेकिन कई सेलेब्स ऐसे होते हैं, जिनका रिश्ता ज्यादा नहीं चलता और तलाक हो जाता है. बॉलीवुड में भी कई तलाक हुए हैं. आज हम आपको एक ऐसे तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए अभिनेता को देने पड़े 380 करोड़ रुपये. बताया जाता है कि हिंदी सिनेमा का ये सबसे महंगा तलाक है. चलिए जानते हैं इस तलाक और एक्टर के बारे में.
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उस अभिनेता का नाम है ऋतिक रोशन. ऋतिक और सुजैन खान का तलाक बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को पत्नी सुजैन खान से अलग होने के लिए 380 करोड़ रुपये एलिमनी के तौर पर देने पड़े. बताया जाता है कि सुजैन ने 400 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के लिए मांग की थी. ऋतिक और सुजैन का तलाक 2014 में हुआ, लेकिन वे आज भी अच्छे दोस्त हैं. तलाक का सही कारण कभी स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन अफवाहों में सुजैन का नाम अर्जुन रामपाल से जोड़ा गया था. बाद में, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि अलग हो जाना ही बेहतर है, बजाय इसके कि वे ऐसे रिश्ते में रहें जो अब उन्हें सही नहीं लग रहा था.
सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने चार साल तक डेटिंग की. उन्होंने साल 2000 में शादी की थी. उसी साल अभिनेता ऋतिक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनके दो बेटे हैं, हरेहान और हृधान. हालांकि, शादी के 11 साल बाद, उनके अलग होने से फैंस को गहरा सदमा लगा था. ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ रहे हैं.
Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त…
अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे…
इसके लिए आपको ट्रेन में पार्सल के तौर पर बाइक की बुकिंग करनी होगी. इसके…
IIT Medical Education: आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग के बाद अब मेडिकल कोर्सेज की भी पढ़ाई…
Ae Dil Hai Mushkil Song Secrets: साल 2016 में एक गाना रिलीज हुआ, जिसे बिना…
One Nation One Election: वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसको…