<

Hrithik Roshan Diet: वर्कआउट करने के बाद क्या खाते हैं ऋतिक रोशन? शेयर की देसी डाइट की फोटो

ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना पोस्ट वर्कआउट देसी और हेल्दी मील लोगों के शेयर किया है. उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की है. उनकी थाली में ज्वार की रोटी, सब्जियां, अंडे और दाल देखने को मिली है. आइए जानते हैं इसका फायदा...

Hrithik Roshan Diet: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन किसी पहचान के मोहताज नहीं. उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है. वे अपनी एक्टिंग के साथ ही डांस, दमदार बॉडी, डिसिप्लिन लाइफस्टाइल जैसी तमाम चीजों के लिए जाने जाते हैं. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इनमें उनकी बॉडी भी है, जिसे देखकर लोग अक्सर उनके जैसी बॉडी बनाने के लिए प्रेरित भी होते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पोस्ट वर्कआउट डाइट के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उनकी थाली में देसी और हेल्दी खाने की झलक देखने को मिली.

फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन ने अपनी जिस थाली की फोटो शेयर की है, वो टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी है. इससे ताकत और एनर्जी मिलती है. ऋतिक रोशन की थाली में ज्वार की रोटी, भिंडी, चुकंदर, बैंगन, लौकी, एग व्हाइट और पापड़ी देखने को मिली. ज्वार की रोटी बेहद फायदेमंद होती है क्योंकि ज्वार एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसे डाइजेस्ट करना काफी आसान होता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. ज्वार ब्लड शुगर को बैलेंस करती है इसलिए ये फिटनेस फ्रीक्स लोगों की खास पसंद होता है. 

ऋतिक की थाली में क्या है?

ज्वार के साथ ही ऋतिक की थाली में चुकंदर, भिंडी, बैंगन और लौकी जैसी सब्जियां नजर आईं. आइए जानते हैं, इनके फायदे…

  • बता दें कि लौकी में कैलोरी कम होती हैं, इसलिए वर्कआउट के बाद ये अच्छा ऑप्शन है.
  • वहीं भिंडी में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो डाइजेशन बेहतर रखती है.
  • चुकंदर खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इससे स्टेमिना भी बेहतर रहता है.
  • बैंगन में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
  • एग व्हाइट प्रोटीन के लिए बेहतरीन सोर्स है, जो मसल्स की रिकवरी और ग्रोथ के लिए बेहतर ऑप्शन है.
  • ऋतिक की थाली में मौजूद दाल में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत करता है.

देसी चीजें हैं बेस्ट

ऋतिक रोशन की इस पोस्ट से ये साफ है कि फिट रहने के लिए महंगे या विदेशी खाने की जरूरत नहीं होती बल्कि देसी खाने से भी सेहत दुरुस्त रह सकती है. ताजी सब्जियां, दालें, देसी अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार शरीर को बनाने में काफी मददगार होते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST