Hussain Ustara Lady Don Sapna O Romeo Movie: हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने आरोप लगाया है कि फिल्म में शाहिद कपूर उनके पिता का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि इस बारे में परिवार से कोई सहमति नहीं ली गई है.
हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने आरोप लगाया है कि फिल्म में शाहिद कपूर उनके पिता का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि इस बारे में परिवार से कोई सहमति नहीं ली गई है.
Hussain Ustara Lady Don Sapna O Romeo Movie: विशाल भारद्वाज निर्देशित और शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया. फिल्म मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की लाइफ से इंस्पायर बताई जा रही है. फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज डेट 13 फरवरी, 2026 तय है, लेकिन अब यह विवादों में घिर गई है. सनोबर शेख ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजते हुए मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग भी की है. सनोबर का कहना है कि शाहिद कपूर का निभाया गया रोल मेरे पिता हुसैन उस्तारा से प्रेरित है. इस बारे में परिवार से सहमति भी नहीं ली गई है. फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है. हुसैन उस्तारा का असली नाम हुसैन शेख था, लेकिन एक हमले के बाद उसका उपनाम उस्तारा हो गया. बताया जाता है कि मुंबई में दाऊद इब्राहिम को टक्कर देने के लिए हुसैन उस्तारा ने लेडी डॉन के नाम से मशहूर सपना दीदी का साथ लिया, क्योंकि वह भी अपना बदला लेना चाहती थी. इसके बारे में इस स्टोरी के अंत में बात करेंगे. फिलहाल ताजा विवाद क्या है, इसके बारे में भी इस स्टोरी में बता रहे हैं.
बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्मकारों को नोटिस भेजा. सनोबर शेख का आरोप है कि फिल्म में बिना उनकी जानकारी और अनुमति के उनके दिवंगत पिता की छवि पर आधारित फिल्म ‘ओ रोमियो’ का किरदार दिखाया जा रहा है, जिसका रोल शाहिद कपूर कर रहे हैं. सनोबर शेख के वकील डीवी सरोज के मुताबिक उन्होंने पहला लीगल नोटिस 30/10/2025 को और दूसरा नोटिस 15/12/2025 को फिल्म के निर्माता और निर्देशक को भेजा था. इस पर जवाब में आरोप साफतौर पर नकार दिए गए. निर्माता-निर्देशकों का कहना है कि शाहिद कपूर के किरदार का सनोबर के पिता हुसैन उस्तारा से कोई लेना-देना नहीं है. अब सनोबर शेख के एडवोकेट डीवी सरोज ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का रुख किया है.
यहां पर बता दें कि ‘ओ रोमियो’ की कहानी रियल लाइफ़ गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ़ हुसैन उस्तारा से प्रेरित है. पहले इस मूवी का नाम ‘अर्जुन उस्तरा’ था. लीड रोल इरफान खान करने वाले थे, लेकिन उनके निधन के बाद शाहिद कपूर को लिया गया. हुसैन उस्तरा के बारे में कहा जाता है कि वह कभी दाऊद इब्राहीम का कट्टर दुश्मन था. आरोप है कि शाहिद ने फिल्म में हुसैन का रोल किया है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा दाऊद का रोल निभाने वाले थे. मगर मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप ने ये फिल्म निजी कारणों से छोड़ दी.
हुसैन शेख बेहद मामूली परिवार में जन्मा और एक दिन मुंबई में गैंगस्टर बन गया. हुसैन ने गली-मोहल्लों गुंडागर्दी की और एक दिन अंडरवर्ल्ड में एंट्री मार ली और बाद में सुपारी किलर बन गया. कहा जाता है कि उसने एक शख्स के कंधे से लेकर नितंब तक एक लंबा चीरा लगाया गया था. डॉक्टर समझ नहीं पा रहे थे कि ऑपरेशन कैसे किया जाए? हुसैन उस्तारा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की दुश्मनी का जिक्र मुंबई में होता है. हुसैन का असली नाम हुसैन शेख था. बताया जाता है कि हुसैन में सपना दीदी नाम की लेडी डॉन को अपने साथ मिलाया. सपना भी हुसैन से जुड़ गई, क्योंकि दाऊद ने उसके पति की हत्या की थी. यह अलग बात है कि हुसैन और सपना दोनों को दाऊद ने 1988 तक मरवा दिया.
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…