<
Categories: मनोरंजन

Ikkis Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन फुस्स हुई Agastya Nanda की फिल्म ‘इक्कीस’, 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरी कमाई, नहीं टिकी धुरंधर के सामने

Ikkis Box Office Collection Day 2: 1 जनवरी को रिलीज हुई अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म 'इक्कीस', दुसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है. पहले दिन फिल्म ने ₹ 7.00 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

Ikkis Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘इक्कीस’ नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी पर रिलीज हुई है. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा की दमदार अदाकारी ने लोगों को हैरान कर दिया हैं, सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं फिल्म ‘इक्कीस’ दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की आखिरी फिल्म है, जिसकी वजह से लोगो थिएटर पर आखिरी बार उन्हें देख भावुक भी हो गए हैं. फिल्म ‘इक्कीस’ को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिले हैं. पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹ 7.00 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. लेकिन फिल्म दूसरे दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. 

फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ‘इक्कीस’ की कमाई में गिरावट आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 3.50 करोड़ कमाए हैं, जो पहले दिन की कमाई के अनुसार बहुत कम है. भारत में फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis Box Office Collection) का टोटल कलेक्शन अब 10.50 करोड़ पहुंच गया है। पहले दिन फिल्म ने करीब 7 करोड़ का कलेक्शन किया था और कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘मैं तेरी तू मेरा तू मेरा मैं तेरी’ (Tu Meri Mai Tera, Mai Tera Tu Meri) को कड़ी टक्कर दी है. हालांकि शुक्रवार को वर्किंग डे था। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिल्म कुछ कमाल दिखा पाए. 

धुरंधर के सामने नहीं टिकी फिल्म ‘इक्कीस

फिलहाल थिएटर की किंग अभी भी सिर्फ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) बनी हुई है और यह बड़ी वजह है कि इस दौरान जो भी मूवीज रिलीज हो रही है, वो सक्सेसफुल नहीं हो पा रही हैं। रिलीज के 29वें दिन यानी शुक्रवार को धुरंधर ने 6.63 करोड़ कमाए है। इस फिल्म ने पहली बार फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है। धुरंधर का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection) 745.63 करोड़ हो गया है 

एडवांस बुकिंग से कमाएं फिल्म इक्कीस ने इतने पैसे

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म इक्कीस को देशभर में करीब 3600 शोज मिले हैं। पहले दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 12 फीसदी थी। वहीं एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिलीज पहले तक टिकट बिक्री बेहद सीमित रही. यानी कुल मिलाकर एडवांस बुकिंग से जो कमाई हुई, वो सिर्फ एक करोड़ रुपये के करीब थी. बता दें कि की कहानी इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर अधारित है, जिन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में बाहुदरी से लड़े थे और शहीद हो गए थे. फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर! धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इयोन मॉर्गन से 20 करोड़ की डील पर फंसा पेंच

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. स्टीफन…

Last Updated: September 10, 2026 00:06:09 IST

ESIC कार्ड को Aadhaar से लिंक करना जरूरी, नहीं तो रुक सकता है लाभ! घर बैठे जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

ESIC Pehchan Card Aadhaar Linking: क्या आपका ESIC कार्ड आधार से लिंक है? श्रम मंत्रालय…

Last Updated: September 9, 2026 23:41:19 IST

Duleep Trophy Final 2026: मैच ड्रॉ हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? BCCI के इस नियम ने तय कर दिया चैंपियन

East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने…

Last Updated: September 9, 2026 23:34:19 IST

Sahara India Refund: सहारा के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर शुरू हुआ रिफंड पोर्टल, ऐसे पाएं फंसा पैसा

Sahara India Refund CRCS Portal: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! सहकारिता मंत्रालय…

Last Updated: September 9, 2026 22:29:53 IST

Anurag Kashyap: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, फिर भी नहीं मानी हार, गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप 54 साल के हो…

Last Updated: September 9, 2026 22:16:06 IST

IND vs AFG Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मचाएंगे गदर! जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

IND vs AFG Live Streaming: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गदर…

Last Updated: September 9, 2026 19:53:01 IST