<
Categories: मनोरंजन

Ikkis Screening: फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र की एक्टिंग पर इमोशनल हुए फैंस, प्रीमियर पर दिखा देओल परिवार, धर्मेंद्र के पोस्टर को निहारते रहे सलमान

Ikkis Screening: रिलीज़ से पहले ही इक्कीस ने कई लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि यह फ़िल्म दिवंगत दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र की मरणोपरांत रिलीज़ है.

Ikkis Screening: रिलीज़ से पहले ही इक्कीस ने कई लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. इसका एक बड़ा कारण यह है कि यह फ़िल्म दिवंगत दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र की मरणोपरांत रिलीज़ है. यह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा का भी थिएटर डेब्यू है और अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया की पहली फ़िल्म है. बता दें कि रिलीज़ से कुछ दिन पहले मेकर्स ने कल रात मुंबई में फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए इक्कीस का एक स्पेशल प्रीमियर रखा. सम्मानित मेहमान और सदाबहार ब्यूटी रेखा ने इस इवेंट की शोभा बढ़ाई. वेन्यू में एंट्री करने से पहले रेखा ने बिग बी के पोते अगस्त्य के पोस्टर को किस किया.

धर्मेंद्र की यादें हुईं ताजा

इक्कीस के प्रीमियर के रेड कार्पेट पर सेलेब्रिटीज़ ने धर्मेंद्र को याद करके माहौल को और भी खास बना दिया. सलमान खान धर्म पाजी के पोस्टर के साथ खड़े होकर भावुक दिखे. उनकी नजरें पोस्टर से हट ही नहीं रही थीं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी भावुक दिखे लेकिन अपने दिवंगत पिता के पोस्टर के साथ पोज़ देते हुए उन्होंने गर्व से मुस्कुराते हुए फोटो खिचवाई.

धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तान्या देओल और बेटे आर्यमन देओल के साथ प्रीमियर में स्टाइलिश अंदाज़ में पहुंचे. इस मौके पर बॉबी के कज़िन, धर्मेंद्र के भतीजे और एक्टर अभय देओल भी परिवार के साथ थे. अपने पिता को एक प्यारा सा ट्रिब्यूट देने के लिए बॉबी ने एक ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट पहनी थी जो कथित तौर पर धर्मेंद्र की थी. बता दें कि फिल्म देओल परिवार के लिए दिल के करीब है. हो भी क्यों ना आखिर यह धर्मेंद्र पाजी की आखिर मूवी जो है. लोगों को इस मूवी का नजरिया फिलहाल तो पॉजिटिव ही नजर आता है. अब देखना होगा कि जमीनी स्तर पर फिल्म कितने आगे तक जाती है.

लोगों की कहानी को बताया शानदार

आज सुबह इक्कीस का पहला रिव्यू कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शेयर किया. फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के बाद उन्होंने ट्वीट किया “अभी-अभी इक्कीस देखी. यह एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह दिल पर एक अलग छाप छोड़ती है. ईमानदार कहानी जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती है. धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है तो यह सच में दिल तोड़ देती है. आपने हमें कुछ बहुत ही इमोशनल और ज़रूरी दिया है, आपको याद किया जाएगा.

Recent Posts

Abhishek Sharma ने प्रैक्टिस करने के लिए किसे बुला लिया? खड़े होकर देखते रह गए गौतम गंभीर; नाम सुन सब हैरान

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के नेट सेशन के दौरान एक अनजान बॉलर…

Last Updated: October 22, 2026 11:21:48 IST

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST

Mumbai News: इंजीनियरिंग के छात्र को आ रहे थे आत्महत्या के विचार, हॉस्टल के कमरे में मिला मृत, जानें पूरा मामला

मुंबई के आईसीटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल अपने छात्रावास…

Last Updated: October 22, 2026 11:00:00 IST

Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर…

Last Updated: October 22, 2026 10:39:27 IST

दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही DMRC का बड़ा कदम, अब रोज चलेंगी 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें; 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन तैनात

Delhi Metro Extra Trips GRAP 1: दिल्ली मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए…

Last Updated: October 22, 2026 10:20:12 IST