सोशल मीडिया सेंसेशन और सेलेब्रिटीज़ के पसंदीदा ओर्री (Orry) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि ओर्री शादी करने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कार्ड (निमंत्रण पत्र) की तस्वीरें और वीडियो भी खूब शेयर किए जा रहे हैं.
खुद ओर्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शादी के कार्ड का एक वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
क्या सच में शादी कर रहे हैं ओरी?
वायरल हो रहे कार्ड के मुताबिक, ओरी का ‘वेडिंग वीकेंड’ 26 और 27 तारीख को तय किया गया है. इन दो दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी है. इस पूरे इवेंट को एक खास नाम भी दिया गया है, जिससे यह किसी बड़ी और भव्य शादी जैसा लग रहा है.
कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार, इस जश्न की शुरुआत आज रात(26 September) 8 बजे से हो रही है. पहली शाम “महफिल-ए-सूफियाना” के नाम होगी, जिसमें संगीत और लाइव परफॉर्मेंस का इंतज़ाम किया गया है. कार्ड के मुताबिक, यह ओरी के इस वेडिंग वीकेंड का पहला फंक्शन है.
सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ओरी वाकई शादी के बंधन में बंधने वाले हैं या फिर यह उनका कोई नया पब्लिसिटी स्टंट या खास प्रोजेक्ट है. फिलहाल फैंस उनके अगले अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

27 सितंबर को होगी शादी मुबारक

ओर्री के वायरल शादी के कार्ड के मुताबिक, 27 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ नाम का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद रात 8:00 बजे से ‘शादी मुबारक’ का जश्न शुरू होगा. इस फंक्शन को बेहद भव्य बताया जा रहा है, जिसमें सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन का वादा किया गया है.
वहीं दूसरी ओर, वायरल कार्ड की बनावट और डिजाइन भी चर्चा का विषय बनी हुई है. कार्ड की तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पूरा इवेंट राजस्थान की थीम पर आधारित है या फिर राजस्थान में ही आयोजित होने वाला है.
हालांकि, इस इनविटेशन को देखकर यह कहना जल्दबाजी होगी कि Orry सच में शादी करने जा रहे हैं. यह किसी वेडिंग-थीम वाली पार्टी, खास सेलिब्रेशन, प्रमोशनल या सोशल इवेंट का हिस्सा भी हो सकता है. ओरी ने शादी के कार्ड का वीडियो तो शेयर किया है, लेकिन अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.