<
Categories: मनोरंजन

Jacqueline Visit Mahakaleshwar Temple: महाकाल की शरण में पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, उज्जैन से सामने आईं भक्ति में डूबी तस्वीरें

Jacqueline Visit Mahakaleshwar Temple: जैकलीन फर्नांडिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान महाकाल के दर्शन किए. सफेद पारंपरिक कपड़ों में सादगी के साथ उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना की. कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन पूरे हुए. जैकलीन जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी

Jacqueline Visit Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हफ्ते की शुरुआत धार्मिक अंदाज में की. काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अब वह उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की.

महाकाल मंदिर से जैकलीन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सफेद पारंपरिक कपड़ों में दिखीं जैकलीन

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान जैकलीन पूरी तरह सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. गले में फूलों की माला और चेहरे पर सादगी साफ झलक रही थी. उनके साथ उनकी टीम और सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. जैकलीन ने शांत माहौल में भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा की.बताया जा रहा है कि जैसे ही भक्तों को मंदिर में जैकलीन के होने की खबर लगी, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए जमा होने लगे. हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते जैकलीन ने बिना किसी रुकावट के दर्शन पूरे किए.

इससे पहले काशी में भी किए थे दर्शन

महाकाल दर्शन से पहले जैकलीन फर्नांडिस वाराणसी भी गई थीं. वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की. जैकलीन ने अपने इस आध्यात्मिक अनुभव की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं.काशी यात्रा के दौरान उन्होंने शहर की मशहूर स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठाया. उन्होंने आलू टिक्की चाट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ ‘Varanasi’ और एक सफेद दिल का इमोजी लगाया था.

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं जैकलीन

अगर काम की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और संजय दत्त जैसे कई बड़े सितारे शामिल थे.अब जैकलीन जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी. अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Iran-US Talks: ईरान-अमेरिका में फिर शुरू होगी जंग, दोनों देशों में बातचीत फेल, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ‘पाकिस्तान की वजह से…’

Iran-US Talks in Islamabad: अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत को लेकर US वाइस प्रेसिडेंट जेडी…

Last Updated: April 12, 2026 09:01:47 IST

Sanju Samson: 400 छक्के और तूफानी शतक! रोहित-कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर संजू सैमसन ने रचा इतिहास

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन…

Last Updated: April 12, 2026 08:15:06 IST

Bengal Elections 2026: अचानक रुका PM मोदी का काफिला, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, VIDEO ने जीता दिल

West Bengal Elections 2026: सिलीगुड़ी में एक रोड शो के दौरान, पीएम मोदी ने एक…

Last Updated: April 12, 2026 07:56:44 IST

Petrol Diesel Price Today 12 April: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा दाम

Today Petrol Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक…

Last Updated: April 12, 2026 07:31:29 IST