<
Categories: मनोरंजन

शादी के बाद हनीमून जाने से पहले ही, Bigg Boss फेम जय दुधाने गिरफ्तार, ठगी का लगा आरोप

Jay Dudhane arrested: जय दुधाने की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी. MTV स्प्लिट्सविला 13 के विनर और Bigg Boss मराठी के रनरअप रह चुके हैं.

Jay Dudhane arrested: रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी’ के सीजन 3 से सुर्खियों में आए जय दुधाणे को पुलिस ने करोड़ो रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. जय दुधाणे को ठाणे पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से  गिरफ्तार किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि वो देश छोड़ने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की.

क्या है आरोप

जय दुधाणे केस के मामले में, पुलिस के मुताबिक उनपर ये आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार किए थे और एक ही दुकान को कई लोगों को बेचा है. जिसकी वजह से खरीदार को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा और भारी नुकसान भी चुकाना पड़ा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जय दुधाड़े के साथ उनकी मां, बहन और दादा-दादी के खिलाफ भी FIR दर्ज की है

MTV स्प्लिट्सविला और Bigg Boss Marathi 3

जय दुधाने MTV स्प्लिट्सविला 13 के विनर रह चुके हैं और इस जीत के बाद वह मशहूर हुए. इस शो को रणविजय सिंह और सनी लियोनी ने बखूबी होस्ट किया था. जय दुधाने और अदिति राजपूत ने स्प्लिट्सविला 13 सीजन के विजेता बने थे.

इसके बाद, Bigg Boss Marathi 3 के फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं. इसके बाद उन्हें और ज्यादा फेम मिला. Bigg Boss मराठी सिजन 3 कलर्स मराठी पर 2021 में प्रसारित हुआ. जिसे महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था और विशाल निकम इसके विनर थे.

10 दिन पहले ही हुई थी शादी

जय दुधाने की हाल ही में दिसंबर के महीने में 10 दिन पहले शादी हुई थी. उनकी शादी हर्षाला से हुई जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं. हालही में दोनों ने एक नए जीवन की शुरुआत की थी. हर्षाला और जय दुधाने दोनों एक दुसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करते थें.

Recent Posts

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST