<
Categories: मनोरंजन

Kaifi Azmi Birthday: 11 साल की उम्र में लिखी पहली गजल, कैफी आजमी की लव स्टोरी रही बेमिसाल, शायर के लिए किसने तोड़ दी सग

Kaifi Azmi- King Of Romance's: हिंदी सिनेमा में इश्क के बादशाह और उर्दू में शायरी के किंग कहलाए जाने वाले कैफी आजमी का आज (14 जनवरी) जन्मदिन है. भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी बोली हुई शायरी और लिखें हुए गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. आइये जानते हैं आज उनके जन्मदिन पर उनके मशहूर गीतों के बारे में और कैफी आजमी की मशहूर लव स्टोरी के बारे में

Kaifi Azmi Birthday: हिंदी सिनेमा में इश्क के बादशाह और उर्दू में शायरी के किंग कहलाए जाने वाले कैफी आजमी का आज (14 जनवरी) जन्मदिन है. भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी बोली हुई शायरी और लिखें हुए गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. कैफी आजमी को सिर्फ एक गीतकार या शायर कहना उनकी शान में गुस्ताखी हो सकती है, क्योंक् वो मोहब्बत के शायर थे और उन्होंने ही हिंदी सिनेमा को शायरी की ऊंचाईयों तक पहुंचाया था. उनके लिखे गीत जब भी बजते हैं, तो वो आज भी दिल को छू जाते हैं,

11 साल की उम्र में लिखी कैफी आजमी ने पहली गजल

कैफी आजमी का असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था. कैफी आजमी ने अपनी पर्शियन और उर्दू की पढ़ाई 1942 में हुए भारत छोड़ो आंदोलन के टाइम छोड़ दी थी. लेकिन कैफी को इस दौरान कवि के रूप में काफी पॉप्युलैरिटी मिलने लगी थी. उन्होंने अपनी पहली गजल 11 साल की उम्र में लिखी थी “इतना तो जिंदगी में किसी के खलल पड़े”. उस दौरान मुशायरे में उन्होंने कुछ गजलें सुनाईं, जिनकी खूब तारीफ हुई लेकिन लोगों को लगा कि उन्होंने अपने बड़े भाई की गजल पढ़ी है, लेकिन फिर उनके पिता ने उनका टेस्ट लिया और उन्हें कुछ लाइनें दी और लिखने को कहा. कैफी आजमी उनको गजल लिखकर दे दी, जिसके बाद वो पूरे देश में छा गई.

फिल्मी कहानी से कम नहीं थी कैफी आजमी की लव स्टोरी

कैफी आजमी की शायरी में रोमांस और इश्क इस कदर भरा होता था कि, जो भी उन्हें सुनता था, तो प्रेम के साथ-साथ एक ठहराव और सुकून भी महसूस करता था. कहा जाता है कि कैफी आजमी की नज्मों का असर इतना गहरा था कि शौकत खानम ने उनकी शायरी से प्रभावित होकर अपनी सगाई तक तोड़कर दी थी और कैफी आजमी से शादी कर ली। कैफी आजमी की यह लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. इतना ही नहीं यह शायरी की ताकत की सच्ची मिसाल थी. बता दें कि कैफी आजमी और शौकत आजमी की बेटी बॉलिवुड शबाना आजमी हैं।

कैफी आजमी के 10 पॉपुलर गाने

कैफी आजमी के लिखे गए गीतों की बात करें तो वो सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि लोगों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा भी बन गए। फिल्म शोला और शबनम हो, अनुपमा हो यहा फिर शायरी पर टिकी फिल्म हीर रांझा, हर जगह उनकी शायरी का जादू नजर आता है. आइये  जानते हैं आज कैफी आजमी के जन्मदिन पर 10 सबसे रोमांटिक गानों के बारे में

1. तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो

  • फिल्म:– अर्थ (1982)
  • संगीत:– कुलदीप सिंह
  • गायक:– गुलाम अली

2. करोगे याद तो हर बात याद आएगी

  • फिल्म:– बाज़ार (1982)
  • संगीत:– खय्याम
  • गायक:– भूपेंद्र

3. झुकी झुकी सी नजर

  • फिल्म:– अर्थ (1982)
  • संगीत:– कुलदीप सिंह
  • गायक:– जगजीत सिंह

4. कोई ये कैसे बताए

  • फिल्म:– अर्थ (1982)
  • संगीत:– कुलदीप सिंह
  • गायक:– जगजीत सिंह

5. तुम जो मिल गए हो

  • फिल्म:– हनसते ज़ख़्म (1973)
  • संगीत:– मदन मोहन
  • गायक:– मोहम्मद रफी

6. आज सोचता हूँ

  • फिल्म:– हनसते ज़ख़्म (1973)
  • संगीत:– मदन मोहन
  • गायक:– मोहम्मद रफ़ी

7. तुम अपना रंज-ओ-ग़म

  • फिल्म:– शागिर्द (1967)
  • संगीत:– लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल
  • गायक:– लता मंगेशकर

8. बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी

  • फिल्म:– नकाब (1989)
  • संगीत:– जगजीत सिंह
  • गायक:– जगजीत सिंह

9. ये दिल और उनकी निगाहों के साये

  • फिल्म:- प्रेम पर्वत (1973)
  • संगीत:- जयदेव
  • गायक:- लता मंगेशकर

10. सिमटी हुई ये घटाएँ

  • फिल्म:- चाँद और सूरज (1965)
  • संगीत:- शंकर–जयकिशन
  • गायक:- मोहम्मद रफ़ी
Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Ashok Kharat का क्या है लक्ष्मण से रिश्ता, जिसने महिला रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा; बंद कमरे में कर दिया कांड

Ashok Kharat Case: 20 साल की उम्र में ही अशोक खरात ने अपनी महिला रिश्तेदार…

Last Updated: April 8, 2026 14:19:14 IST

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…

Last Updated: April 8, 2026 14:14:47 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST