इंडिया न्यूज, मुंबई:
Kalpana Iyer Birthday: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान स्टारर राजा हिंदुस्तानी फिल्म लोगो के जेहन में आज भी ताजा है। बता दें कि इस फिल्म का गाना ‘परदेसी परदेसी’ आज भी लोगो की जुबान पर चढ़ा हुआ है। वहीं इस गाने में दिखाई देने वाली अदाकारा कल्पना अय्यर (Kalpana Iyer) थीं, जिनके बंजारा लुक और डांस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। बता दें कि आज 17 अप्रैल को बॉलीवुड की इसी मशहूर अदाकारा का जन्मदिन है। अभिनेत्री कल्पना का जन्म 17 अप्रैल 1955 को मुंबई में हुआ था और वह एक जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस और डांसर थीं।
Kalpana Iyer
Kalpana Iyer
कल्पना अय्यर ने फिल्मों में आइटम नंबर्स को एक नई पहचान दी। अपने फिल्मी करियर में कल्पना ने मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। वह 70 के दशक की मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया। इसी दौरान उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म मनोकामना का आॅफिर मिला और ऐसे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में कल्पना वेस्टर्न लुक में नजर आईं, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद कल्पना ने कई हिट फिल्मों में काम करके खुद के एक शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ गजब की कैबरे डांसर के रुप में भी स्थापित किया।
वहीं 1980 से लेकर 1990 तक कल्पना अय्यर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। वह ‘कोई यहां नाचे नाचे’, ‘हरी ओम हरी’, ‘मुझे जान से भी प्यारा है’ जैसे कई हिट गानों के लिए याद की जाती हैं। कल्पना अपने हर गाने में आकर्षित लगती थीं, जिस वजह से दर्शकों के लिए उनके लुक्स से निगाहें हटा पाना भी मुश्किल हो जाता था। कल्पना बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं बल्कि जबरदस्त पॉप सिंगर भी रही हैं। उन्होंने कई लाइव शोज में परफॉर्म भी किया।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कल्पना अय्यर और ‘शोले’ के गब्बर यानी अमजद खान का अफेयर काफी चर्चा में रहा। दोनों एक साथ फिल्म प्यार का दुश्मन में नजर आए थे। दावा किया जाता है कि कल्पना अमजद खान के प्यार में पागल थीं और वह अभिनेता से शादी करना चाहती थीं। कल्पना अमजद से इतना प्यार करती थीं कि अभिनेता की मौत के बाद उन्होंने भी शादी नहीं की। कल्पना आज तक कुंवारी हैं और फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बता दें कि कल्पना अय्यर फिल्मी दुनिया से अचानक गायब हो गईं। वह फिल्मी दुनिया से दूर दुबई में हैं और वहां अपना रेस्टोरेंट चला रही हैं।
Read More: Easter Sunday 2022 सोहा अली खान ने इनाया को टॉयलेट पेपर में लपेट बनाया ईस्टर अंडा
Read More: Alia And Ranbir Mehendi Ceremony Photos मेंहदी सेरेमनी में फुल मस्ती करते नजर आए आलिया-रणबीर
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube