Kamariya Automatic Left Right Song : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपर हॉट एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। उनका नया गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है और देखते ही देखते इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर समर सिंह भी नजर आ रहे हैं। यह गाना तड़का भोजपुरी से रिलीज किया गया है और सिंगर समर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Read More : Actress Neha Malik Photos : नेहा मलिक ने रेड मोनोकिनी पहनकर मचाया तहलका
Kamariya Automatic Left Right Song
पाखी भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री और निर्माता हैं। उन्हें दर्शकों के मिजाज को पढ़ना आता है और उसी हिसाब से वे अपने प्रोजेक्ट्स भी करती हैं। एक लंबे समय तक वे इंडस्ट्री से दूर थीं, लेकिन वापसी खेसारी लाल यादव के साथ बंगलिनिया गाने से की है जिसे खूब पसंद किया था। फिर क्या था एक के बाद एक हिट जवानी ‘जर्दा के पान’ और ‘नाच के मलकिनी’ से धमाल मचा दिया था। अब एक बार फिर से उसी सिलसिले को गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ में भी जारी रखा है। इस बार उन्होंने समर सिंह के साथ मिलकर इस गाने में अपना जलवा बिखेरा है, जो उनके फैंस और भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहे हैं। (Kamariya Automatic Left Right Song)
Samar Singh And Pakhi
पाखी ने भी लोगों से अपील की है कि वे गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ को जल्द से जल्द मिलियन रिकॉर्ड की ओर ले जाएं। साथ ही उन पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। इस गाने को समर सिंह ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है और म्यूजिक संजीव- अजय ने दिया है। गाने के लिरिक्स रवि यादव के हैं जबकि जगजीत सिंह ने इसे प्रोड्यूसर किया है।
Kamariya Automatic Left Right Song
Read More : Rani chatterjee latest Photoshoot : भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शॉर्ट ड्रेस में शेयर की कई ग्लैमरस तस्वीरें