<
Categories: मनोरंजन

Saif-Jeh Moment: बाप-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल! बप्पा बनाते दिखे सैफ-जेह, करीना की पोस्ट ने जीता लोगों का दिल

Saif-Jeh Moment: करीना कपूर ने गणेश चतुर्थी पर सैफ और बेटे जेह की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. जेह ने पापा के साथ मिलकर गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई और सभी को शुभकामनाएं दीं.

Saif-Jeh Moment: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस खास मौके पर करीना कपूर खान के घर भी बप्पा का स्वागत हुआ. करीना ने सोशल मीडिया पर इसकी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.

जेह ने पापा सैफ का दिया साथ

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में सैफ अली खान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं.  करीना ने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में सैफ अकेले नहीं थे. उनके 5 साल के बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह ने भी पापा का साथ दिया. करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे जेह बाबा ने बनाया है. सभी को गणेश चतुर्थी की शांति और खुशियों भरी शुभकामनाएं.’

करीना ने बताया था जेह का स्वभाव

 करीना पहले भी एक इंटरव्यू में अपने दोनों बेटों के स्वभाव के बारे में बात कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि जेह का लुक उनसे मिलता है, जबकि उसकी शरारती आदतें सैफ अली खान पर गई हैं. करीना के मुताबिक, तैमूर का सेंस ऑफ ह्यूमर सैफ जैसा है और वह काफी रिजर्व रहता है. वहीं, जेह उन्हें काफी हद तक अपनी तरह लगता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन की प्लानिंग बनी मुसीबत, बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे भेजा डेंजर जोन

2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी

 सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने साल 2012 में शादी की थी. यह सैफ की दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी. सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं.

ये भी पढ़ें:  Hanuman Ansh Box Office Collection: 6वें हफ्ते में भी नहीं थमी हनुमान अंश की रफ्तार, 40वें दिन मचाया धमाल; 300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…

Last Updated: October 6, 2026 15:42:46 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST