<
Categories: मनोरंजन

करीना कपूर के पॉडकास्ट ने मचाया तहलका: तैमूर को फिल्मों में नहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा की दोस्ती में है दिलचस्पी

एक्ट्रेस करीना कपूर ने खुलासा किया कि उनके बेटे तैमूर को फिल्मों से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी है. तैमूर अक्सर अपनी मम्मी से पूछता है, क्या आप रोहित शर्मा और विराट कोहली की दोस्त है? वह रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स के बजाय क्रिकेटर्स से मिलने और उनके बैट लेने की जिद करता है.

बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी ननद सोहा अली खान के नए टॉक शो में शिरकत की.  यहां उन्होंने अपनी पेरेंटिंग और बेटों के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की.  करीना ने एक बहुत ही मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान को फिल्मों में नहीं, बल्कि क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों में गहरी दिलचस्पी है.

मम्मी से बस यही एक सवाल: ‘क्या तुम विराट-रोहित की दोस्त हो?’

करीना ने हंसते हुए बताया कि तैमूर अक्सर उनसे एक ही सवाल पूछता रहता है.  तैमूर कहता है, मम्मी, क्या आप रोहित शर्मा और विराट कोहली को जानती हो? क्या आप उनकी दोस्त हो? इतना ही नहीं, नन्हा तैमूर मम्मी से यह जिद भी करता है कि वे उन्हें मैसेज करें और उनसे उनके क्रिकेट बैट मंगा कर दें.  करीना के मुताबिक, तैमूर को लगता है कि उनकी मम्मी बॉलीवुड स्टार है, तो वे दुनिया के किसी भी बड़े खिलाड़ी से सीधे बात कर सकती है.


रणबीर कपूर को भी नहीं पहचानता तैमूर

करीना ने बताया कि तैमूर को क्रिकेट और फुटबॉल का ऐसा जुनून है कि उसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के बारे में कुछ खास पता नहीं है.  यहां तक कि वह अपने मामा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों को भी ठीक से नहीं पहचानता. करीना के मुताबिक, तैमूर के लिए उसके असली हीरो मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी ही है. 
 

विरासत में मिला है क्रिकेट का शौक

तैमूर का क्रिकेट के प्रति यह प्यार कोई हैरानी की बात नहीं है.  वह टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) के पोते है.  सैफ अली खान भी अक्सर तैमूर को उनकी फैमिली के क्रिकेट इतिहास के बारे में बताते रहते है.  कुछ समय पहले तैमूर का लंदन की एक क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. 
Mansi Sharma

Recent Posts

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST

नर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध: श्रद्धा और सवाल के बीच आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर भक्तों ने अटूट आस्था का परिचय…

Last Updated: April 9, 2026 15:32:14 IST

इस मूलांक के लोगों की किस्मत होती है जबरदस्त,कभी नहीं मानते हार, रणवीर सिंह से भी जुड़ा है कनेक्शन

Numerology: आज हम बात करेंगें एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसके लोग जन्म से…

Last Updated: April 9, 2026 15:22:22 IST

संबंध बनाने के लिए शादीशुदा महिला से की जबरदस्ती, मना करने पर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, बेडबॉक्स में मिला शव

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 9, 2026 15:21:56 IST

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST