Live TV
Search
Home > मनोरंजन > न महंगी गाड़ी, न लग्जरी लाइफ… गांव में ऐसे रहती हैं कटरीना कैफ की मां, बच्चों के लिए किया बड़ा काम

न महंगी गाड़ी, न लग्जरी लाइफ… गांव में ऐसे रहती हैं कटरीना कैफ की मां, बच्चों के लिए किया बड़ा काम

Katrina Kaif Mother: कटरीना कैफ की मां सुजैन टरक्वोट ने लंदन की जिंदगी छोड़कर 2008 में तमिलनाडु में सामाजिक कार्य शुरू किया. उन्होंने Relief Projects India के जरिए ग्रामीण बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम किया और 2015 में माउंटेन व्यू स्कूल शुरू किया. छोटे स्तर से शुरू हुआ यह स्कूल अब 300 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा दे रहा है. कटरीना ने अपनी मां की सादगी, चैरिटी और ग्रामीण जीवन से जुड़ी चुनौतियों के बारे में कई बार बात की है.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 20:42:08 IST

Mobile Ads 1x1

Katrina Kaif Mother: बॉलीवुड की चमक-दमक, करोड़ों की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के बीच कटरीना कैफ ने अपनी अलग पहचान बनाई है. वह एक सफल अभिनेत्री होने के साथ बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं. लेकिन उनकी मां सुजैन टरक्वोट की जिंदगी इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने ग्लैमर से दूर तमिलनाडु के ग्रामीण इलाके को अपना ठिकाना बनाया और अपना जीवन बच्चों की पढ़ाई, चैरिटी और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समर्पित कर दिया. उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि एक ही परिवार के दो लोगों की जिंदगी कितनी अलग हो सकती है.

लंदन छोड़कर तमिलनाडु पहुंचीं सुजैन

सुजैन टरक्वोट ने साल 2008 में लंदन की जिंदगी छोड़कर तमिलनाडु जाने का फैसला किया. वहां उन्होंने Relief Projects India नाम की संस्था शुरू की. इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना था. शुरुआत में संस्था की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शाम के समय मुफ्त ट्यूशन सेंटर चलाए जाते थे. धीरे-धीरे यह काम बढ़ा और संस्था ने ग्रामीण समुदाय के विकास के साथ स्वास्थ्य और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर भी काम शुरू किया.

छोटे से स्कूल से पढ़ रहे 300 से ज्यादा बच्चे

सुजैन ने साल 2015 में माउंटेन व्यू स्कूल की शुरुआत की. यह स्कूल शुरुआत में एक छोटी नर्सरी के तौर पर शुरू हुआ था, जहां तीन से पांच साल की उम्र के 30 से भी कम बच्चे पढ़ते थे. इनमें बड़ी संख्या आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर गांवों से आने वाले बच्चों की थी. समय के साथ स्कूल का विस्तार हुआ और यह मान्यता प्राप्त नर्सरी और प्राइमरी स्कूल में बदल गया. अब यहां 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं. इस तरह सुजैन का शिक्षा से जुड़ा प्रयास एक छोटे स्तर की पहल से बढ़कर बड़ी सामुदायिक पहल बन गया.

आठ बच्चों की परवरिश के साथ चैरिटी का काम

कटरीना कैफ ने कई मौकों पर अपनी मां की जिंदगी और उनके काम के बारे में बात की है. उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने अकेले आठ बच्चों की परवरिश की और इसके साथ चैरिटी का काम भी जारी रखा. कटरीना के मुताबिक, उनकी मां मदुरै में रहती हैं और बच्चों के लिए शुरू किए गए स्कूल में खुद भी पढ़ाती हैं. अभिनेत्री ने अपनी मां के चैरिटी कार्य और आशीर्वाद को अपनी सफलता से भी जोड़ा था.

बिजली और इंटरनेट की कमी का भी किया जिक्र

कटरीना ने एक बातचीत में अपनी मां के ग्रामीण इलाके में रहने की मुश्किलों का भी जिक्र किया था. उनके मुताबिक, वहां बिजली की सुविधा सीमित थी और कई बार इंटरनेट की उपलब्धता भी नहीं होती थी. इसी वजह से वह अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात नहीं कर पाती थीं और सामान्य फोन कॉल का सहारा लेना पड़ता था. जिंदगी कटरीना की मौजूदा स्टार लाइफ से बिल्कुल अलग है. एक तरफ अभिनेत्री का जीवन फिल्म, बिजनेस और ग्लैमर से जुड़ा है, तो दूसरी तरफ उनकी मां ने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा और सामाजिक काम को अपनी प्राथमिकता बनाया हुआ है.

कटरीना का बचपन भी रहा सादगी भरा

कटरीना ने यह भी बताया था कि उनका बचपन किसी खास लग्जरी के बीच नहीं बीता. उनकी मां चैरिटी का काम करती थीं और कटरीना ने बचपन से ही गरीबी में रहने वाले लोगों को करीब से देखा था. अभिनेत्री के मुताबिक, इंडस्ट्री में काम शुरू करने के समय उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे और उन्हें खुद मेहनत करके आर्थिक रूप से सफल होना था. आज जहां कटरीना बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, वहीं उनकी मां ने तमिलनाडु में रहकर सादगी और सामाजिक सेवा को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रखा है.

MORE NEWS