Live TV
Search
Home > मनोरंजन > KBC 18: घोड़ा-घोड़ी’ में अंतर नहीं कर सके IIT टॉपर! 1 करोड़ के सवाल पर अटके; जानिए क्या था सवाल?

KBC 18: घोड़ा-घोड़ी’ में अंतर नहीं कर सके IIT टॉपर! 1 करोड़ के सवाल पर अटके; जानिए क्या था सवाल?

KBC 18 में IITian योगेश साहू 1 करोड़ के सवाल पर 'घोड़ा-घोड़ी' के नाम में उलझ गए. 18 लाख की नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी करने वाले योगेश 50 लाख जीतकर घर लौटे.

Written By:
Last Updated: August 21, 2026 19:23:03 IST

Mobile Ads 1x1

अमिताभ बच्चन का मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो के हालिया एपिसोड में एक बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला. IIT बॉम्बे के टॉपर और UPSC की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 50 लाख रुपये अपने नाम कर लिए. हालांकि, 1 करोड़ रुपये के 15वें सवाल पर उन्होंने जोखिम लेने के बजाय शो छोड़ने का फैसला किया.

1 करोड़ रुपये का सवाल

अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ रुपये के लिए योगेश के सामने यह सवाल रखा था:

‘1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहला इंडियन डर्बी जीतने वाला बड़ौदा के महाराजा का घोड़ा कौन सा था?’

विकल्प:

(A) प्रिंसेस ब्यूटीफुल (Princess Beautiful)

(B) रीगल डोमेन (Regal Domain)

(C) स्टार ऑफ ग्वालियर (Star of Gwalior)

(D) प्रिंस प्रदीप (Prince Pradeep)

योगेश के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी और वे उत्तर को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे. इसलिए उन्होंने सही फैसला लेते हुए 50 लाख रुपये लेकर गेम से क्विट कर दिया.

नाम के फेर में हुए कन्फ्यूज

शो छोड़ने के बाद जब बिग बी ने उनसे एक तुक्का लगाने को कहा, तो योगेश ने ‘प्रिंस प्रदीप’ का नाम लिया. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि सही जवाब ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ था.

सही जवाब सुनकर योगेश ने हंसते हुए कहा कि सवाल थोड़ा भ्रमित करने वाला था. उन्होंने बताया कि सवाल में ‘घोड़ा’ लिखा था, इसलिए उन्हें लगा कि जवाब किसी नर (मेल) घोड़े का नाम होगा. ‘प्रिंसेस ब्यूटीफुल’ नाम से उन्हें लगा कि यह घोड़ी (फीमेल) का नाम है, इसलिए उन्होंने इसे पहले ही रिजेक्ट कर दिया था.

IAS बनने के लिए छोड़ी 18 लाख की नौकरी

गेम के दौरान योगेश ने अपने संघर्ष की कहानी भी साझा की. IIT बॉम्बे से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें 18 लाख रुपये सालाना के पैकेज वाली नौकरी मिल रही थी. लेकिन देश सेवा और बचपन से आईएएस (IAS) बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने इस बड़े ऑफर को ठुकरा दिया. अमिताभ बच्चन योगेश के ज्ञान और उनके इस जज्बे से काफी प्रभावित हुए.

पिता का त्याग और परिवार का भरोसा

हॉटसीट पर योगेश के साथ आए उनके पिता ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे महीने में करीब 20,000 रुपये कमाते थे. इसमें से 11,000 रुपये घर के खर्च में चले जाते थे और बाकी पैसों की वे बचत करते थे. आर्थिक तंगी को देखते हुए योगेश पढ़ाई पर ज्यादा खर्च करने से झिझकते थे, लेकिन माता-पिता ने हमेशा उनकी काबिलियत पर भरोसा रखा और हर मोड़ पर उनका साथ दिया.

KBC 18 का नया फॉर्मेट

आपको बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से नए नियमों के साथ शुरू हुआ है. इस सीजन में कुल 16 सवाल हैं और सबसे बड़ा जैकपॉट 7 करोड़ रुपये का है. शुरुआत में प्रतियोगियों को दो लाइफलाइन मिलती हैं और शुरुआती पड़ाव पार करने के बाद दो और लाइफलाइन दी जाती हैं.

MORE NEWS