Kishore Kumar: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार अपने गानों के नाम पर काफी एक्सपेरिमेंट किया करते थे. कहा जाता है कि एक बार गाना रिकॉर्ड करने के लिए उन्होंने स्टूडियो में टेबल मंगा ली थी. इसके पीछे का कारण हैरान करने वाला है. लीजेंड्री सिंगर के अतरंगी एक्सपेरिमेंट का ये किस्सा साल 1984 का है. 1984 में आई फिल्म शराबी में उनका एक गाना ‘इंतहां हो गई इंतजार की’ था. ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है और इसके कई वर्जन भी रिलीज किए जा चुके हैं.
आशा भोसले ने इंटरव्यू में सुनाया था किस्सा
किशोर कुमार के इस किस्से के बारे में सिंगर आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे रिकॉर्डिंग के दौरान खुद स्टूडियो में मौजूद थीं और वहां पर बप्पी लहरी भी मौजूद थे. इसी बीच किशोर कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने गाने की सिचुएशन के बारे में पूछा. इस पर बप्पी लहरी ने बताया कि ये एक शराबी आशिक का सीन है, जो अपनी महबूबा के लिए नशे में गाना गाता है और उसके इंतजार में बैठा हुआ है.
शराबी के किरदार में आए
इस सिचुएशन को सुनने के बाद किशोर कुमार थोड़ी देर एकदम शांत रहे. इसके बाद अचानक बोले कि अगर शराबी का किरदार है, तो वो सीधा रहकर गाना नहीं गा सकता. इसके बाद उन्होंने टेबल मंगाने को कहा. वे बोले ऐसा करो, मेरे लिए एक टेबल लेकर आओ. आज मैं सीधा रहकर नहीं लेटकर गाऊंगा. उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए. पहले सबको लगा कि वे मजाक कर रहे हैं लेकिन वे अपनी बात पर डटे रहे.
टेबल पर लेटकर गाया गाना
स्टूडियो में टेबल आया और वो उस पर लेट गए. उन्होंने अपना हाथ सिर के नीचे रखा और फिर पैर पर पैर चढ़ाया. इसके बाद टेबल मंगाया गया और वे स्टूडियो में टेबल पर लेट गए और म्यूजीशियन्स की तरफ करवट ले ली. उन्होंने माइक मांगा और शराबी के अंदाज में हिचकी लेते हुए पहली लाइन गाई. इसी तरह उन्होंने पूरा गाना गाया. ये गाना उस समय का हिट गाना था और इसे आज भी पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें: हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख को कर रहे डेट? सोशल मीडिया की पोस्ट से बढ़ी अटकलें, शेयर कीं तस्वीरें