<
Categories: मनोरंजन

रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल ही नहीं, ‘धुरंधर 2’ में इन तीन किरदारों ने दर्शकों का खींचा ध्यान, जानें उन एक्टर्स के नाम

Dhurandhar 2: मनोरंजन जगत में अगर इस वक्त किसी फिल्म की चर्चा है तो वह है 'धुरंधर 2'. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में कई किरदार ऐसे हैं, जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते हैं. जानिए फिल्म में अतीक अहमद, नवाज शरीफ और दाऊद इब्राहिम के रोल किस एक्टर ने निभाए हैं.

Dhurandhar 2 Movie: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में दिलचस्प कहानी के साथ कई असली किरदार भी दिखाए गए हैं. नवाज शरीफ, दाऊद इब्राहिम और अतीक अहमद जैसे नामों से प्रेरित किरदार फिल्म को और ज्यादा वास्तविक बनाते हैं. चलिए जानते हैं किस एक्टर ने निभाए ये किरदार . हालांकि आपको बता दें कि इन किरदारों को फिल्म में अलग नामों से दिखाया गया है. 

किस एक्टर ने निभाया नवाज शरीफ का किरदार?

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की फिल्म का एक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों को पीपीपी नेता अकीब अली जरवारी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, एमएमपी नेता नवाब शफीक से मिलवाया जाता है. उन्हें देखते ही समझ आ जाता है कि यह किरदार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आधारित है. नवाब शफीक की शक्ल असल जिंदगी के नवाज शरीफ से इतनी मिलती-जुलती है कि दर्शक दंग रह गए. धुरंधर 2 में नवाब शफीक का किरदार निभाने वाले अभिनेता मशहूर अमरोही हैं. एक्टर दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के पोते हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर आया बवंडर, ‘पुष्पा 2’ से ‘KGF 2’ तक के टूटे रिकॉर्ड, 200 करोड़ का आंकड़ा पार

किसने निभाया अतीक अमहद का किरदार?

अभिनेता सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद का किरदार निभाया है, जो दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद से मिलता-जुलता है. इस किरदार को देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं. सलीम सिद्दीकी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें 12वीं फेल, डिस्पैच, स्पेशल ऑप्स, बॉम्बे मेरी जान और अन्य शामिल हैं.

किसने निभाया दाऊद इब्राहिम की भूमिका?

धुरंधर 2 के पहले भाग में सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर बड़े साहब कौन हैं. तो आपको बता दें कि बड़े साहब की भूमिका दानिश इकबाल ने निभाई है. कई लोगों का मानना ​​है कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. फिल्म में एक दृश्य दाऊद की तस्वीर के साथ भी दिखाया गया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 11 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने मचाई हलचल! अभी टंकी फुल कराएं या थोड़ा करें इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 11, 2026 06:22:48 IST

UP Petrol Diesel Price 11 April: पेट्रोल-डीजल के बदले दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी वालों को राहत या फिर बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 11, 2026 06:21:23 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…

Last Updated: April 11, 2026 05:19:59 IST

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST