<
Categories: मनोरंजन

KRK फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने KRK को पकड़ा, गोलियां चलाने के आरोपों पर दी चौंकाने वाली सफाई

KRK Firing Incident: फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस नें एक्टर डायरेक्टर केआरके को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में केआरके ने कबूल किया की गोली उन्हीं के बंदूक से चली थी.

KRK Firing Incident: सोशल मीडिया पर्सनालटी और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर मुंबई पुलिस ने उन्हें फायरिंग के मामले में डिटेन कर लिया है.
18 जनवरी को मुंबई के ओशिवारा की अंधेरी में स्थित एक रिहायशी इमारत पर फायरिंग करने के मामले में हिरासत में ले लिया है.

स्टूडियो से हिरासत में KRK

मिली जानकारी के मुताबित, अधिकारियों ने बताया कि, उसी बिल्डिंग में, दूसरे माले पर राइटर व डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा (45) रहते हैं. जब यह मामला हुआ था, तब इस बात का पता नहीं चल पाया था कि आखिर गाोली चलाई किसने है. लेकिन अब जांच में इस बात का खुलासा हो रहा है कि यह गोली किसी और ने नहीं, बल्कि KRK ने ही चलाई थी. अब केआरके को उनके स्टूडियो से हिरासत में लिया जा चुका है.

गोली चलाने की बात कबूल

मुंबई पुलिस की टीम ने एक्टर-डायरेक्टर केआरके को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दिया है और KRK ने गोली चलाने की बात को कबूल की है. यह बात सामने आई है कि फायरिंग उसी की लाइसेंसी बंदूस से उन्हीं के द्वारा चलाई गई थी.

बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली

यह भी सफाई दिया गया की उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था. उन्होंने बताया कि वह अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे. उनके घर के सामने एक बड़ा मैंग्रोव जंगल है, जहां बंदूक साफ करने के बाद उसे चेक करने के लिए फायरिंग की गई थी. 

केआरके को ऐसा लगा था कि जंगल में गोली कहीं खो जाएगी, लेकिन तेज हवा के कारण, फायरिंग के दौरान गोली थोड़ी ज्यादा ट्रेवल कर गई और ओशिवारा की एक बिल्डिंग पर जा लगी. पुलिस को केआरके की बंदूक भी मिल गई है, जिससे उन्होंने गोली चलाई थी. मामले की कार्यवाही अभी जारी है.

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST