Kubbra Sait One Night Stand: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुबरा सैत ने हाल ही में शो राइज एंड फॉल में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं. लेकिन वह उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थीं.
Actress Pregnancy By Mistake- बॉलीवुड एक्ट्रेस कुबरा सैत (Kubbra Sait One Night Stand) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वह इस समय सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहे शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहीं हैं. इस शो में उनके साथ कई और सितारे भी मौजूद हैं. हाल ही में इस शो के भीतर एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था. उन्होंने पूरी जनता को बताया था कि – वो वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गईं थीं. इस बयान के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
कुब्रा ने शो में बातचीत के दौरान कहा था कि ‘मैं मां बनने के लिए तैयार नहीं थी. अंडमान में उन्होंने एक करीबी दोस्त के साथ वन नाइट स्टैंड (One Night Stand) किया था, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं. जिसके बाद उन्होंने अबॉर्शन कराने का फैसला लिया. हालांकि उस दौरान उन्होंने किसके साथ सेक्स किया था, उन्होंने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. कुब्रा वन नाइट स्टैंड, प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन पर बात करते हुए कहा था कि वह किसी बात का आज रिग्रेट नहीं करती हैं. उन्होंने जो भी किया वह उनकी खुद की मर्जी से हुआ. वह पहले भी इसको लेकर कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं.
कुब्रा ने सलमान खान और असिन थोट्टूमकल की फिल्म “रेडी” से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. कुब्रा सैत ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन हाल ही में वह सेक्रेड गेम्स में नजर आईं थीं. इस वेबसीरीज में उन्होंने काफी बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए थे. जिन्हें देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. लोगों को कुबरा का बोल्ड अंदाज काफी पसंद आता है.
Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…
Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…
Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…
SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं SDM ज्योति मौर्य…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…