‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीवी पर दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स ने शो की कहानी को मजेदार बना दिया. आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जल्द सभी को पता लगने वाला है कि नॉयना को ब्लड कैंसर हो गया है और उसकी मौत होने वाली है.
स्मृति ईरानी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ महाट्विस्ट 7 मार्च 2026
‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 7 March 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीवी पर लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. मेकर्स शो की कहानी को दिन-प्रतिदिन दिलचस्प बनाते जा रहे हैं, धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैंएकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर नॉयना को बेइज्जत करके घर से बाहर निकालता है और उसके जाने का बाद उसका सारा समान भी उसके घर भिजवा देता है और सबको बोलता है कि उसकी एक भी चीज इस घर में नहीं रहनी चाहिए. दूसरी और नॉयना गौतम को कोसती है कि गौतम ने मुझे धोखा दिया उसे ये सब करके क्या मिला, ऐसा करने के बाद वो मिहिर को याद करके खूब आंसू बहाती है. उसकी तबीयत बिगड़ जाती है और उसके मुंह से खून आता है. दूसरी ओर मिहिर तुलसी से बात करने के लिए बहाने बनाता है और कोशिश करता है. वहीं बाद में पता लगता है कि नॉयना को ब्लड कैंसर है.
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी को मनाने के लिए मिहिर हर तरकीब अजमाने वाला है और उसका भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करने वाला है. मिहिर तुलसी के साथ समय बिताने के लिए मौका तलाश करेगा. वही तुलसी को अपने बच्चों की बिखरी हुई जिंदगी की चिंता होने वाली. परी की शादी दोबारा टूट गई है. ऋतिक भी मिताली के साथ खुश नहीं है और अलग होना चाहता है. वहीं गौतम का परिवार भी उससे दूर चला गया है और तुलसी और मिहिर के दूसरे बेटे के बीच भी परेशानियां चल रही हैं. ऐसे में तुलसी और मिहिर दोनों बैठकर बात करने वाले है और सोचने वाले है कि दोनों के अलग होने से परिवार पर कैसा गहरा असर पड़ा है. परिवार के सारे बच्चों की जिंदगी उथल पुथल हो रखी हैं.
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) के अपकमिंग महा ट्विस्ट देखने मिहिर और तुलसी अपने परिवार के बच्चों की खुशी के लिए फिर एक बार साथ आंगे और सभी के जीवन को सुधारेंगे. तुलसी परी की शादी उसे पुराने पति से कराने के लिए बोलेगी और इस बार परी भी अपनी मां के लिए हां कहेगी, लेकिन उसके एक्स पति के परिवार वाले परी को दोबारा अपनाने के लिए मना करेंगे. वहीं तुलसी ऋतिक को भी समझाने वाली है कि वो अपनी बच्ची के लिए ऐसा ना करें, गौतम को मना कर तुलसी वापस घर लाने की कोशिश करेगी. वहीं नॉयना को पता लगेगा की उसे बल्ड कैंसर है, जिसके बाद उसे एहसास होगा कि यह उसके कर्मों की सजा उसे मिल रही है, वो तुलसी के सामने अपनी गुनाहों की माफी मांगने वाली है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजघाट में चल रहे 'श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ' के दौरान…
Movies-Series on Farzi Baba: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जिन्होंने…
Model Dentures Fall Off: वायरल वीडियो में 'मिस थाईलैंड' प्रतियोगिता के दौरान, कंटेस्टेंट कमोलवान चनाकागो…
नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन दी और रातों-रात बदल गई किस्मत! एक किसान को मिला…
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू स्थित अपना नया घर खरीदा…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर…