Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपूलर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ अपने फिनाले से कुछ ही कदम दूर है. शो अब अपने फिनाले से कुछ ही कदम दूर है. 5 अगस्त की शाम को लॉकअप 2 का विनर मिल जाएगा. जिसका हर कोई इंतजार कर रहा है. हाल ही में, एक एपिसोड के शुरुआत में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को एक स्पेशल पावर मिलती है. जिसके बाद वह शिवांगी जोशी को शो से एलिमिनेट करने का फैसला करती हैं.
‘लॉक अप 2’ का फिनाले करीब
एपिसोड की शुरूआत में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने सीजन के फाइनलिस्ट चुनने के लिए एक चैलेंज देते हैं. वह कुल 60 मिनट का टाइमर शुरू करते हैं और कैदियों के साथ खाना खाते हैं. दावत-ए-जंग के दौरान सभी कंटेस्टेंट को मिलकर एक कंटेस्टेंट को फाइनलिस्ट बनाना है. इस दौरान सभी को एक-एक कर बाहर निकलना होगा और जो अंत में भीतर रह गया वह फाइनलिस्ट बन जाएगी.
शिवांगी जोशी को किया बाहर
सबसे पहले कंटेस्टेंट्स में श्रेया कालरा पिंजरे से बाहर निकलती हैं. इस दौरान रितेश देशमुख उन्हें एक डिश चुनने को कहते हैं, जिसमें उन्हें स्पेशल एडवांटेज मिलता है. श्रेया ने शिवांगी को एलिमिनेट कर इस एडवांटेज का फायदा उठाया. हालांकि, ये एविक्शन आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा. हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बने. लॉक अप सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को होने वाला है.
सुर्खियों में रही श्रेया कालरा
श्रेया कालरा ने हाल ही के एपिसोड में अपना सीक्रेट रिवील किया था. जिसमें उन्होंने बचपन में हुई छेड़छाड़ का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि ‘मैं अपना राज बचाना चाहती थी. केवल इसलिय नहीं क्योंकि मुझे फिनाले में जाना है. बल्कि इसलिए की मुझे पता है कि मैं फिनाले में जाउंगी. लेकिन फिर भी मैंने आकांक्षा से रिक्वेस्ट की कि वह मेरा सीक्रेट न खोलें. क्योंकि इससे मेरे परिवार में काफी कुछ खराब हो सकता है. मेरे एक कजिन ने छेड़छाड़ की थी. मैं 13 साल की थी. मेरे परिवार को इस बारे में कुछ नहीं पता. केवल इसके बारे में ऋषभ जायसवाल को पता है. मैं उन दिनों अपनी नानी के घर जाती थी. हम हॉल में सोते थे. तभी वह मुझे पकड़ लेता था. उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं चाहती कि कोई मुझसे इसे लेकर हमदर्दी रखें.