<
Categories: मनोरंजन

महादेव मेरे सामने खड़े थे: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भावुक हुई भारती सिंह, शिव दर्शन पर छलके आंसू

कॉमेडियन भारती सिंह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान भावुक हो गई. उन्होंने साझा किया कि आरती के समय उन्हें महादेव की साक्षात उपस्थिति महसूस हुई, मानो शिव उनके सामने खड़े होकर उन्हें मुस्कुराने की सीख दे रहे हों. भारती ने इस अनुभव को 'अविस्मरणीय' बताते हुए सभी को दर्शन करने की सलाह दी.

मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने हाल ही में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए.  इस दौरान उन्हें एक ऐसा आध्यात्मिक अनुभव हुआ जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया.  भारती ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करते ही वे खुद को रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी.

शिवलिंग को देखकर हुआ साक्षात उपस्थिति का एहसास

भारती सिंह ने बताया कि जब वे मंदिर के गर्भ गृह में थी और आरती हो रही थी, तब उन्हें एक पल के लिए ऐसा लगा मानो भगवान शिव स्वयं उनके सामने खड़े हो.  भारती ने कहा, जब आप शिवलिंग को देखते है, तो ऐसा लगता है जैसे महादेव आप पर मुस्कुरा रहे हो.  मुझे महसूस हुआ कि वे मुझसे बात कर रहे है और कह रहे है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए.

आध्यात्मिक माहौल ने किया प्रभावित

व्लॉग में अपनी टीम से बात करते हुए भारती ने बताया कि मंदिर का शांत और ऊर्जा से भरपूर वातावरण देख उनके रोंगटे खड़े हो गए थे.  उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि जीवन में कम से कम एक बार उज्जैन के महाकाल दर्शन जरूर करने चाहिए. भारती के अनुसार, बाबा महाकाल के दर्शन भक्तों को जीवन का सही रास्ता दिखाते है.

पर्सनल लाइफ: दो बच्चों की मां बनी भारती

भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी व्यस्त है.  वे हाल ही में अपने दूसरे बच्चे ‘काजू’ की मां बनी है, जबकि उनका बड़ा बेटा ‘गोला’ (लक्श) अब तीन साल का हो गया है. भारती इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ को होस्ट कर रही है और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Ways to Prevent UTI: हर दूसरी महिला को क्यों होता है UTI? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और समाधान

What is UTI: आज के दौर में हजारों तरह की बीमारियां हैं. वहीं कुछ बीमारियां…

Last Updated: March 26, 2026 13:33:09 IST

‘स्वयंभू बाबा’ का एक और कारनामा आया सामने, 15 लाख रु. में बेचा ‘जादुई’ शहद, यौन-शक्ति बढ़ाने का देते थे लालच

“स्वयंभू बाबा” अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हालिया…

Last Updated: March 26, 2026 13:32:29 IST

Ultraviolette X47 Crossover vs Hero XPulse 200 4V फीचर्स में कौन आगे? किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर

आप इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों की ही परफॉर्मेंस…

Last Updated: March 26, 2026 13:22:25 IST

Diesel Price Hike Today: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट नोट करें देश के शहरों में ताजा रेट्स

Petrol- Diesel Price Hike: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते पूरा मिडिल ईस्ट…

Last Updated: March 26, 2026 13:19:47 IST

गेमचेंजर से कैसे ‘विलेन’ बना ‘Impact player Rule’? IPL 2026 से हटाने की मांग, क्या है पूरा नियम?

Impact player Rule Controversy: IPL 2026 से पहले इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बहस छिड़ी…

Last Updated: March 26, 2026 13:19:14 IST

OnePlus 15T vs Samsung Galaxy A57 5G फीचर्स में कौन दमदार? कैमरा और परफॉर्मेंस में क्या रहेगा बेस्ट

OnePlus 15T vs Samsung Galaxy A57 5G यह दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट के बेस्ट…

Last Updated: March 26, 2026 13:17:15 IST