Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mahakali Teaser: ‘रहमान डकैत’ के बाद फिर विलेन बने अक्षय खन्ना! ‘महाकाली’ के टीजर में दिखा खौफनाक अवतार, जानें कब आएगी फिल्म

Mahakali Teaser: ‘रहमान डकैत’ के बाद फिर विलेन बने अक्षय खन्ना! ‘महाकाली’ के टीजर में दिखा खौफनाक अवतार, जानें कब आएगी फिल्म

Akshaye Khanna New Role | Akshaye Khanna As Shukracharya: 'महाकाली' का दमदार टीजर आउट! असुर गुरु 'शुक्राचार्य' के खौफनाक रोल में दिखे अक्षय खन्ना, जानें कब रिलीज होगी प्रशांत वर्मा की यह फिल्म.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-24 16:01:40

Mobile Ads 1x1

 मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ (Mahakali) का टीजर रिलीज हो चुका है. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की ‘हनु-मान’ के बाद यह अगली बड़ी फिल्म है. यह टीजर देवों और असुरों के बीच सदियों पुरानी जंग को एक बिल्कुल नए नजरिए से दिखाता है.

टीजर की सबसे खास बात यह है कि यह एक सीधा सवाल उठाता है, क्या होगा अगर जिसे हम हमेशा बुराई मानते आए हैं, उसके पास भी अपनी कहानी कहने का एक वाजिब कारण हो?

‘महाकाली’ ट्रेलर में क्या है खास?

टीजर में समुद्र मंथन और अमृत पाने की उस लड़ाई का जिक्र है, जिसमें देवों और असुरों दोनों ने मेहनत की थी. लेकिन अमृत सिर्फ देवों को मिला. टीजर यह सवाल भी खड़ा करता है कि असुरों को इंद्र के सिंहासन से क्यों दूर रखा गया और उन्हें पाताल लोक क्यों भेज दिया गया.

ये सारे सवाल असुरों के गुरु ‘शुक्राचार्य’ के जरिए सामने आते हैं, जिनका रोल एक्टर अक्षय खन्ना निभा रहे हैं. फिल्म सिर्फ अच्छे और बुरे की जंग नहीं दिखाती, बल्कि असुरों के बदला लेने की वजह को भी सामने रखती है.

कहानी में मोड़ तब आता है जब शुक्राचार्य ऐलान करते हैं कि असुर जल्द ही इस जुल्म से आजाद होंगे. इसके बाद टीजर में ‘रक्तबीज’ की एंट्री होती है, जो पूरी मानव जाति के लिए बड़ा खतरा बनता है. टीजर के एक मुख्य सीन में शुक्राचार्य रक्तबीज को आदेश देते हैं, ‘रक्तबीज! मानव जाति का सर्वनाश कर दो.’

इसके अलावा, टीजर में एक नवजात बच्चे को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. शुरुआत में बच्चे को एक मंदिर के अंदर रखा दिखाया जाता है, और अंत में वही बच्चा माता महाकाली की गोद में नजर आता है. इस बच्चे, महाकाली और देव-असुर युद्ध के बीच क्या कनेक्शन है, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.

फिल्म में कौन-कौन है?

अक्षय खन्ना के अलावा इस फिल्म में श्रिया रेड्डी, भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, राकेश बेदी, समुथिरकानी, रजत कपूर, मुरली शर्मा, नास्सर और पृथ्वीराज जैसे कलाकार नजर आएंगे. ‘महाकाली’ का डायरेक्शन पूजा अपर्णा कोल्लूर ने किया है, जबकि इसकी कहानी प्रशांत वर्मा की है. फिल्म को आरके दुग्गल प्रेजेंट कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर रिवाज रमेश दुग्गल हैं.

कब रिलीज होगी ‘महाकाली’?

टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. यह माइथोलॉजिकल ड्रामा मकर संक्रांति के मौके पर 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

MORE NEWS