मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 जल्द ही OTT पर मनोज बाजपेयी की मशहूर वेब सीरीज द फैमिली मैन का तीसरा सीजन फैंस के लिए जल्द ही…
मनोज बाजपेयी की मशहूर वेब सीरीज द फैमिली मैन का तीसरा सीजन फैंस के लिए जल्द ही आने वाला है। पिछले दो सीजन की सफलता के बाद दर्शक इस नए सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, द फैमिली मैन 3 अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में Amazon Prime Video पर रिलीज हो सकती है।
इस बार कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। जयदीप अहलावत मुख्य खलनायक के रोल में नजर आएंगे और निर्मित कौर भी सीजन का हिस्सा बन गई हैं। दर्शान कुमार मेजर समीरे की भूमिका में लौट रहे हैं। पिछला सीजन क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ था, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
मनोज बाजपेयी फिर से श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखेंगे। इस बार उन्हें देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरों का सामना करना होगा, साथ ही परिवार की समस्याओं से भी जूझना पड़ेगा। प्रियामणि, सैफ हाशमी, अश्लेशा ठाकुर और विधान सिन्हा जैसे किरदारों के साथ श्रीकांत की टीम और भी मजबूत नजर आएगी।
सीजन तीन को सुमित कुमार और तुषार ने लिखा और ड़ायरेक्ट किया है। टीम कहानी को और भी रोचक और थ्रिलिंग बनाने पर ध्यान दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीजन पिछले दो सीजन से और भी ज्यादा रोमांचक और engaging होने वाला है।
मनोज बाजपेयी का करियर भारतीय सिनेमा में शानदार रहा है। उन्होंने 30 से ज्यादा सालो से फिल्मों, टीवी शोज और OTT प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनकी प्रमुख फिल्में शूल, बैंडिट क्वीन, द परफेक्ट गेम, अकाश किलर और हाल ही में इंस्पेक्टर ज़ेड हैं।
मनोज बाजपेयी अपने किरदारों में जान डालने के लिए जाने जाते हैं। उनके एक्टिंग में सच्चाई और इमोशन होता है, जो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़कर रखता है। उनके काम ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे काबिल एक्टर्स र्शामिल किया है।
द फैमिली मैन 3 न केवल फैंस के लिए बल्कि सभी वेब सीरीज प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होने वाला है। थ्रिल, एक्शन और फैमली ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण इस सीजन को और भी मनोरंजक बनाता है।
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…
Gonda Dowry Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक परिवार ने बेटी की शादी तय…
Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…