Masoom Sharma Controversies: एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर! बस इसी गाने के बाद से मासूम शर्मा सुर्ख़ियों में आ गए. वहीं इसके बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा अक्सर विवादों में घिरे रहे. कभी उनके गानों पर बैन लगा तो कभी सरपंचों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी.
इन विवादों में घिर चुके हैं मासूम शर्मा
Masoom Sharma Controversies: एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर! बस इसी गाने के बाद से मासूम शर्मा सुर्ख़ियों में आ गए. वहीं इसके बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा अक्सर विवादों में घिरे रहे. कभी उनके गानों पर बैन लगा तो कभी सरपंचों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी. वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने ऑन स्टेज कुछ ऐसा कहा जो बेहद शर्मनाक था. बता दें कि हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर स्टेज पर गाली-गलौज करने हुए नजर आए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना शनिवार को हुई, जब वो उत्तराखंड के देहरादून स्थित DAV कॉलेज में परफ़ॉर्म कर रहे थे. परफ़ॉर्मेंस के दौरान मासूम ने स्टेज से ही गालियां दीं. खानपुर के विधायक उमेश कुमार भी उस समय उनके साथ स्टेज पर मौजूद थे. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मासूम शर्मा कब-कब और किन-किन विवादों में घिरे हैं?
ठीक एक महीने पहले ही मासूम शर्मा ने लाइव कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर पूर्व सरपंचों को अपमानित किया था जिसके बाद सरपंचों ने इस पर नाराजगी भी जताई थी. बता दें कि हरियाणा के जिले में आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से जुड़ा एक विवाद बढ़ गया. यह कार्यक्रम उनके एक रिश्तेदार के परिवार में हो रहा था. कार्यक्रम के दौरान, मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा और उनके कुछ समर्थकों के बीच कहा-सुनी हो गई. स्थिति तब और बिगड़ गई जब यह विवाद समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई में बदल गया. गायक के मुताबिक जब उन्होंने मंच खाली करने को कहा तो नीचे से यह आवाज आई कि “सरपंच नीचे नहीं उतरता.” इसी बात ने माहौल को गरमा दिया और बात आपसी अहं तक पहुंच गई.
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने “खटोला” को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि हरयाणवी गन कल्चर वाले गानों को बैन करने की मांग तेज हो गई थी. दरअसल, जब मासूम शर्मा के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पुलिस मंच पर पहुंची और बीच में ही शो को अचानक रुकवा दिया. यह कॉन्सर्ट गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेज़र वैली ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा था. कार्यक्रम के दौरान, दर्शकों में से कुछ लोगों ने मासूम शर्मा से “खटोला” गाना गाने की गुज़ारिश की. हालांकि मासूम ने वह गाना नहीं गाया, लेकिन उन्होंने भीड़ को इशारा किया कि वह ऐसा करने को तैयार हैं. ठीक उसी समय, पुलिसकर्मी मंच पर आ गए, मासूम शर्मा के हाथ से माइक छीन लिया और संगीत बंद करने का आदेश दिया. इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
वहीं गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर हरियाणा पुलिस एक्टिव हो गई थी. जिसके बाद इसकी गाज सबसे पहले मासूम शर्मा पर गिरी थी. दरअसल, हरियाणा सरकार ने मासूम के तीन गाने ‘ट्यूशन बदमाशी का’, ’60 मुकदमे’ और ‘खटोला’ YouTube से हटा दिए, क्योंकि आरोप है कि ये गाने “बंदूक संस्कृति” यानी gun culture को बढ़ावा देते हैं. बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने चिंता का विषय रहे हैं, पड़ोसी राज्य पंजाब के भी कई गायक इसी तरह के गाने लेकर आ रहे हैं. जिसके बाद पुलिस को ऐसे गानों का विरोध करना पड़ा.
Sanju Samson: 400 छक्के और तूफानी शतक! रोहित-कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर संजू सैमसन ने रचा इतिहास
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और सरपंचों के बीच हुए विवाद में लॉरेंस गैंग की एंट्री हो गई थी. लॉरेंस गैंग ने इस पूरे विवाद में सरपंचों का समर्थन करते हुए मासूम शर्मा को चेतावनी दी थी.खुद को लॉरेंस का गुर्गा बताने वाला रणदीप मलिक ने सोनीपत स्थित पहल न्यूट्रीशन पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया था. जिसमें उसने फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ मासूम को चेतावनी देते हुए कहता था कि सिंगर मासूम शर्मा टाइम रहते हरियाणा के सरपंचों से माफी मांग ले नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.
Bihar CM Name: बिहार की नई सरकार का मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है. वहीं…
Ayush Mhatre Retired Out: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK ने 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे…
Delhi Gold Price 12 April: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152990 रुपये प्रति…
Box Office: इन दिनों थिएटर्स में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' और…
कोलकाता में रहने वाला एक यात्री प्रदीपन भट्टाचार्य हावड़ा जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए…
Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today:अमेरिका और ईरान के बीच हुए…