<
Categories: मनोरंजन

Medha Rana Border 2: ‘घर कब आओगे’ पर मेधा राणा का इमोशनल नोट, लिखा ‘सिर्फ एक गाना नहीं’, पापा सहित आर्मी से जुड़ी हैं तीन पीढ़ियां?

Medha Rana Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 से एक्टिंग में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस मेधा राणा ने हाल ही में फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' के बारे में एक इमोशनल नोट शेयर किया.

Medha Rana Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 से एक्टिंग में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस मेधा राणा ने हाल ही में फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ के बारे में एक इमोशनल नोट शेयर किया. यह गाना मेधा के लिए बेहद खास है. इसकी वजह उनकी तीन पीढ़ियों में आर्म्ड फोर्सेज में सेवा देने की है. इसलिए यह मूवी उनके काफी दिल के करीब है. बता दें कि मेधा राणा के परिवार में उनके पापा सहित तीन पीढ़ियों से देश की सेवा करते आ रहे हैं. इसलिए उनका अटैचमेंट भी आर्मी से रहा है. वे सैनिकों की जिंदगी और उनके परिवार के हालातों की फीलिंग को भलीभांति समझती हैं. इसलिए तो उन्होंने यहां पर एक नोट लिखा, जो काफी वायरल हो रहा है. 

आर्मी परिवार से हैं मेधा राणा

सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर करते हुए मेधा ने लिखा, “कुछ सफर फिल्म सेट पर शुरू नहीं होते. वे दशकों पहले शुरू होते हैं और उन बलिदानों, संघर्षों और अनुभवों में जो वर्दी पहने पुरुषों की ज़िंदगी को आकार देते हैं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उससे कहीं ज़्यादा है; यह इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की अदम्य भावना और उन महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिनका साहस उनकी दुनिया को एक साथ जोड़े रखता है. वे जो यह जाने बिना इंतज़ार करती हैं कि कब या अगर, वे जो कभी मेडल नहीं पहनतीं लेकिन हर दिन उनका बोझ उठाती हैं.”

सैनिकों का समर्थन करते हुए, उन्होंने कहा, “एक ऐसे परिवार से आने के नाते जिसकी देश सेवा की विरासत रही है. जहां तीन पीढ़ियों के पुरुषों ने साहस और गर्व के साथ सशस्त्र बलों में सेवा की है. मैंने यह अपने दादा, चाचा और पिता को सभी सैनिकों में देखा है. लेकिन, उतना ही अपनी दादी, चाची और माँ में भी, जो सलाम के पीछे की शांत शक्ति हैं.”

परिवार भी करता है इंतजार

‘घर कब आओगे’ को एक भावना बताते हुए मेधा ने आगे कहा, “यह सिर्फ़ मोर्चे पर मौजूद सैनिकों के बारे में नहीं है.बल्कि, उन परिवारों के बारे में भी है जो चुपचाप प्रार्थनाओं के साथ उनका इंतज़ार करते हैं. इस विरासत का हिस्सा होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है. वर्दी में सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए यह आप सभी के लिए है. जय हिंद.”

फिल्म को मिल रही सराहना

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह सहित एक दमदार कास्ट है. टी-सीरीज़ और जे.पी. दत्ता की जे.पी. फ़िल्म्स द्वारा समर्थित, यह फ़िल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फैंस में भी इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है. इस मूवी के डायलॉग और गानों ने पहले ही इंटरनेट पर आग लगा रही है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Bank Holiday: आज खुलेंगे बैंक या फिर रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें RBI का कैलेंडर

Bank Open Or Closed Today: यदि आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो कृपया…

Last Updated: April 1, 2026 09:43:12 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…

Last Updated: April 1, 2026 09:18:26 IST

FASTag बैलेंस न होने पर कितना लगेगा जुर्माना? आज से बदल गया टोल टैक्स का नया नियम; अब नहीं कर पाएंगे ये काम

FASTag New Toll Rules: हालांकि इस बदलाव से कुछ यात्रियों को परेशानी हो सकती है खासकर…

Last Updated: April 1, 2026 09:16:42 IST

IPL 2026 Points Table: 4 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल? रियान पराग की टीम पहुंची टॉप पर

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…

Last Updated: April 1, 2026 08:59:38 IST

Punjab & Sind Bank Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो बैंक में अफसर बनने का मौका, 85000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…

Last Updated: April 1, 2026 08:38:36 IST

LPG Price Hike: कितने बढ़े LPG के दाम? गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…

Last Updated: April 1, 2026 08:10:51 IST