<
Categories: देश

Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी! बारिश का इंतजार बढ़ा, 23 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानें अगले 7 दिनों का हाल

Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह से रंग बदल रहा है. अगर आप सुबह घर से निकले हैं तो आपको हल्का कोहरा, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है. आज 23 सितंबर, बुधवार को दिल्ली का मौसम मिलाजुला रहने वाला है.

Delhi Weather Today 22 Sep 2026: राजधानी दिल्ली में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. कुछ दिनों से बारिश के बाद अब दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार यानी 23 सितंबर को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान बढ़ सकता है.

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. सुबह आसमान साफ रहने के साथ दिन बढ़ने पर धूप तेज हो सकती है. दिल्ली में फिलहाल भारी बारिश के आसार कम हैं. ऐसे में बुधवार को राजधानी के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को तेज धूप से परेशानी हो सकती है.

इस दिन हो सकती है बारिश

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि गर्मी का यह दौर लंबे समय तक एक जैसा रहने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 सितंबर के बाद आसमान में धुंधले बादल दिखाई दे सकते हैं. 26 सितंबर के आसपास कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन सकती है. इसके बाद 27 और 28 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें:बिजनौर में मस्जिद के नीचे कुएं के दावे से विवाद, हनुमान चालीसा के ऐलान पर पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

अगले कुछ दिनों में क्या होगा?

फिलहाल दिल्ली में 23 और 24 सितंबर को गर्म और मुख्यतः साफ मौसम रहने की संभावना है. 25 सितंबर के बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है, जबकि सप्ताहांत में स्थानीय स्तर पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, दिल्ली में आज बारिश से ज्यादा गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन सप्ताहांत में मौसम फिर पलटने के संकेत हैं. ऐसे में अगर आप अगले कुछ दिनों में बाहर निकलने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखते रहें.

ये भी पढ़ें:’10 रुपये का बड़ा पाव खाकर…’ रीति तिवारी ने पिता के खोले राज; करियर में मदद से पॉकेट मनी तक पर किया खुलासा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST