<
Categories: मनोरंजन

Nana Patekar: 76 की उम्र में भी कायम है ‘उदय शेट्टी’ का भौकाल! नाना पाटेकर के फिटनेस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, नेटिजंस के उड़े होश

Nana Patekar Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अतुल कस्बेकर ने उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 76 साल की उम्र में नाना पाटेकर को जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है.

Nana Patekar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो 76 की उम्र में जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. 

इस वीडियो ने नाना के फैंस को चौंका दिया है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी ऊर्जा और फिटनेस देखकर लोग दंग रह गए.

जिम में ट्राइसेप डिप्स करते नजर आये नाना पाटेकर

हाल ही में फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर का एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्हें टैन रंग की शॉर्ट्स, सफेद बनियान और गले में गमछा डाले हुए देखा जा सकता है. जिम के अंदर वो बिना किसी परेशानी के आराम से डिप्स करते हैं, जो दिखाती है कि 76 साल की उम्र में भी नाना पाटेकर अपनी फिटनेस को लेकर कितने एक्टिव हैं. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि एक्सरसाइज खत्म होने के बाद भी उनके चेहरे पर थकान नहीं दिख रही है. 

अतुल ने कैप्शन में लिखा, ‘अहो नाना साहेब…!!! आपने तो मेरे फिटनेस गोल्स ही बदल दिए! ये हैं नाना पाटेकर जी. इनकी उम्र 76 साल है और ये आराम से बार्स पर ट्राइसेप डिप्स कर रहे हैं. इन्होंने पूरे 15 डिप्स किए (मैंने रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू की थी) कुछ दिन मैं थोड़ा स्लो हो जाता हूं. लेकिन… फिर वापस नाना साहेब पर आते हैं – क्या गजब के लेजेंड हैं!’ 

नाना पाटेकर की फिल्में

नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और आखिरी बार वो हाउसफुल 5 में नजर आए थे. इसके अलावा वो फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ भी दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था. उन्होंने अनिल कपूर और राधिका मदान की फिल्म ‘सूबेदार’ में कैमियो भी किया है. उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं. परिंदा (1989) में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एक और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था. इसके अलावा अन्य कई  फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST