Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर की मौत सुबह 5:20 बजे हुई है. वह अपने गोवा वाले घर पर थे, जहां उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने उन्हें लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके. चलिए जानते हैं कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा.
कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
Nana Patekar Funeral: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर अब नहीं रहे. यह चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह हुई, जिससे लाखों फैंस और पूरा देश हैरान रह गया. 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. वह गोवा में अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए. नाना पाटेकर की मौत सुबह 5:20 बजे हुई है. वह अपने गोवा वाले घर पर थे, जहां उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने उन्हें लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके.
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था. लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद उनकी हालत नहीं संभली और उनकी मौत हो गई.
डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर की मौत के मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है. अब उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद पार्थिव शरीर को परविार को सौंप दिया जाएगा.
सूत्रों के अनुसार, खबर आ रही है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अंतिम संस्कार का समय और स्थान पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके बेटे मल्हार पाटेकर आधिकारिक तौर पर घोषित करेंगे.
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. वह 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में पैदा हुए थे. वह एक फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे. उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. साल 1989 में रिलीज हुई ‘परिंदा’ ने उन्हें पॉपुलैरिटी दी. इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला.
Gold Price 29 October 2026: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का…
Silver Price Today 29 October 2026: 29 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…
Karwa Chauth 2026:पूरे देश में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है. इसलिए, महिलाएं इस…
Caught on Camera: करवा चौथ से एक दिन पहले इंदौर की शालीमार टाउनशिप के बाहर…
UP DA Hike:राज्य सरकार ने इससे पहले मई 2026 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के…
UP Government Jobs Character Verification: नई पॉलिसी के तहत, कुछ खास कैटेगरी के क्राइम में शामिल…