<
Categories: मनोरंजन

शादीशुदा Nana Patekar को हुआ 20 साल छोटी एक्ट्रेस से इश्क, छोटे कपड़ों पर जताते थे नाराजगी; फिर क्यों टूटा रिश्ता

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की मुलाकात 'अग्नि साक्षी' के सेट पर हुई थी. दोनों करीब आए, लेकिन शादी और निजी मतभेदों के कारण उनका रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका.

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी प्रेम कहानियां रही हैं, जो शुरू तो हुईं लेकिन कभी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाईं. नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की कहानी भी ऐसी ही रही. दोनों की पहली मुलाकात 1996 में फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. उस समय नाना पाटेकर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुके थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला नाना को पसंद करने लगी थीं. नाना पहले से शादीशुदा थे. उन्होंने 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी.

खामोशी के दौरान बढ़ी नजदीकियां

दोनों ने बाद में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में भी साथ काम किया. फिल्म में नाना ने मनीषा के पिता का किरदार निभाया था. इसी दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा बात नहीं की.

मनीषा से शादी करना चाहते थे नाना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं और नाना से शादी करना चाहती थीं. लेकिन नाना अपनी पत्नी से अलग होने के बावजूद उन्हें तलाक देकर दूसरी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे. यही बात दोनों के रिश्ते में बड़ी परेशानी बनी.

रिश्ते में बढ़ने लगा तनाव

कहा जाता है कि नाना मनीषा को लेकर काफी पजेसिव थे. उनके कपड़ों और दूसरे अभिनेताओं के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर भी नाना को आपत्ति होती थी. धीरे-धीरे इन बातों की वजह से दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन! मौत से पहले का आखिरी VIDEO हुआ वायरल, फैंस की आंखें हुई नम

आखिरकार अलग हो गए दोनों

बाद में मनीषा और नाना के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं. कुछ रिपोर्ट्स में नाना के आयशा जुल्का के साथ रिश्ते का भी दावा किया गया. इसके बाद मनीषा ने नाना से दूरी बना ली. हालांकि, इन निजी रिश्तों को लेकर सामने आई कई बातें मीडिया रिपोर्ट्स और दावों पर आधारित हैं, जिनकी दोनों की ओर से हमेशा पुष्टि नहीं हुई. 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये रोजाना कमाने वाले नाना पाटेकर,बॉलीवुड में कैसे बन गए एक्टिंग के किंग? अपने पीछे छोड़ गए इतनी संपत्ति

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

हर बच्चे पर थेरेपी का अलग असर, सही योजना के लिए मनोवैज्ञानिक आकलन ज़रूरी

इंदौर की बाल मनोवैज्ञानिक का कहना है कि थेरेपी तभी असरदार होती है जब वह…

Last Updated: October 29, 2026 11:37:17 IST

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: अनिरुद्ध-काव्या की शादी का शाही न्योता! 3 महीने में तैयार हुआ विंटेज वेडिंग बॉक्स, अंदर की चीजें देख रह जाएंगे हैरान

Anirudh-Kavya Wedding Invitation: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच शाही…

Last Updated: October 29, 2026 11:32:49 IST

Watch Video: BARC में नौकरी, कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई और फिर बन गया संन्यासी; इंजीनियर की कहानी सुन लोग रह गए हैरान

Watch Video: BARC में नौकरी और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले एक शख्स ने…

Last Updated: October 29, 2026 11:03:32 IST

Gold Price 29 October 2026: करवाचौथ पर सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जरूर चेक करें ताजा रेट

Gold Price 29 October 2026: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का…

Last Updated: October 29, 2026 10:35:30 IST

Silver Price Today 29 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! एक झटके में 1,487 सस्ती हुई सिल्वर, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 29 October 2026: 29 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…

Last Updated: October 29, 2026 10:07:57 IST

Karwa Chauth 2026: दिल्ली नहीं भारत के इस राज्य में सबसे पहले दिखेगा करवाचौथ का चांद, जानें भारत के बड़े शहरों में कब होगा चांद का दीदार

Karwa Chauth 2026:पूरे देश में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है. इसलिए, महिलाएं इस…

Last Updated: October 29, 2026 09:27:14 IST