Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘क्रांतिवीर’ का वो आखिरी सीन, जिसने नाना पाटेकर को बनाया रील की दुनिया का बादशाह; जानें कैसे हुआ था शूट

‘क्रांतिवीर’ का वो आखिरी सीन, जिसने नाना पाटेकर को बनाया रील की दुनिया का बादशाह; जानें कैसे हुआ था शूट

Nana Patekar: 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने...' नाना पाटेकर का ये डायलॉग आपने रील्स में कभी ना कभी जरूर देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि क्रांतिवीर फिल्म का यह सीन बिना प्लान के शूट हुआ था.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 16:02:47 IST

Mobile Ads 1x1

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म क्रांतिवीर 1994 में रिलीज हुई थी. मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में है. खासकर नाना पाटेकर का ‘आ गए मेरी मौत का…’. इस सीन को लेकर खुद अभिनेता ने बताया कि यह दृश्य शूट करने का कोई प्लान नहीं था. जानिए फिर कैसे बना यह सीन. 

नाना पाटेकर ने क्या कहा?

अभिनेता नाना पाटेकर ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि ‘क्रांतिवीर’ का आखिरी का सीन जो था वो लिखा 
 हुआ ही नहीं है. आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने, उसे तो ऐसे ही बोल दिया था. फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से पहले नाना पाटेकर बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके दूसरे दिन ही उस सीन की शूटिंग होनी थी. फिल्म के डायरेक्टर मेहुल कुमार अभिनेता ने मिलने पहुंचे और उनसे नाना पाटेकर ने कहा कि वो तय समय पर ही क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग करेंगे. इसके बाद अभिनेता ने अस्पताल से छुट्टी ले ली. 

एक ही टेक में पूरा किया सीन

उस सीन के लिए डायरेक्टर ने नाना पाटेकर से कहा कि जो उन्हें मन में आए बोल दें. थोड़ी देर प्रैक्टिस करने के बाद अभिनेता ने अपने बनाए शब्दों को बोल डाला और एक ही टेक में शूटिंग पूरी हो गई. फिल्म रिलीज के बाद यह सीन सबसे यादगार बन गया और आज भी लोगों के रील्स में यह डायलॉग दिख जाता है. 

फिल्म के बारे में

इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ डिंपल कपाड़िया, ममता कुलकर्णी, परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी की बात करें, तो अपने परिवार द्वारा बेदखल किए जाने पर, एक किशोर जुआरी, प्रताप (नाना पाटेकर) मुंबई आता है, जहाँ उसे लक्ष्मीनाथ (परेश रावल) द्वारा अपनाया जाता है. हालांकि, जब लक्ष्मीनाथ की हत्या हो जाती है, तो प्रताप बदला लेने की कसम खाता है.

MORE NEWS