Radhika Sarathkumar: एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार साउथ ने अपने करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें बॉलीवुड फिल्म नसीब अपना-अपना से पहचान मिली थी. एक किस्सा है कि एक बार वे शूट कर रही थीं और उसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया था, फिर भी उन्होंने शूट पूरा किया.
राधिका सरथकुमार
Radhika Sarathkumar: फिल्मी दुनिया में सितारों की जिंदगी दूर से जितनी चमकदार नजर आती है, उसके पीछे उतनी ही मुश्किल कहानियां छिपी होती हैं. कैमरे के सामने कलाकार को हर हाल में अपने किरदार को निभाना होता है. कई बार जिंदगी में ऐसा तूफान आया होता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है. हालांकि कठिन समय में भी कलाकार को उसी वक्त कैमरे के सामने मुस्कुराना पड़ता है. दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री राधिका सरथकुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.
एक बार उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख उनके सामने था और वो शूट कर रही थीं. हैरान करने की बात ये है कि वो उस वक्त एक कॉमेडी सीन की शूटिंग कर रही थीं. उन्हें अपनी मां के निधन की खबर मिली लेकिन उन्होंने सेट छोड़कर जाने के बजाय पहले बचा हुआ सीन पूरा करने का फैसला किया. इस घटना के बारे में फिल्म के निर्देशक वेंकी अतलुरी और कलाकार सूर्या और ममिता बैजू ने हाल ही में बात की. उनकी बातें सुनकर सेट पर मौजूद लोगों के साथ-साथ हर किसी का दिल भर आया.
राधिका अपनी मां गीता राधा के बेहद करीब थीं. उनकी मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राधिका को पता था कि उनकी हालत गंभीर है. इसके बावजूद वह शूटिंग के लिए पहुंचीं. राधिका ने बताया कि उस समय उनकी मां ने ही उन्हें शूटिंग पर जाने के लिए कहा था. मां की हालत को लेकर चिंता उनके मन में थी लेकिन उन्होंने अपना काम पूरा करने का फैसला किया. राधिका ने बाद में बताया कि सीन का करीब 85 फीसदी हिस्सा शूट हो चुका था और सिर्फ पांच शॉट बाकी थे. उन्हें लगा कि अगर वह उस वक्त चली गईं तो इस पूरे सीन को दोबारा उसी तरह शूट करना बेहद मुश्किल होगा.
फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ की शूटिंग चल रही थी. राधिका एक हल्के-फुल्के कॉमेडी सीन कर रही थीं. सेट पर माहौल भी उसी हिसाब से था. तभी खबर आई कि राधिका की मां गीता राधा का निधन हो गया है. एक तरफ दुख का माहौल था और दूसरी तरफ कैमरा चल रहा था. राधिका का सीन अभी भी अधूरा था.
निर्देशक वेंकी अतलुरी ने उस पल को याद करते हुए बताया कि वह कुछ समय के लिए बिल्कुल समझ नहीं पाए कि क्या करें. राधिका ने उनसे कहा कि वो पहले सीन पूरा करेंगी और फिर जाएंगी. राधिका को पता था कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं. कुछ ही देर पहले जिस मां के साथ उनका इतना गहरा रिश्ता था, उनके जाने का दुख उनके सामने था लेकिन कैमरे के सामने उन्हें ऐसे एक्टिंग करनी थी जैसे सब कुछ नॉर्मल है. कैमरे के सामने उन्हें हंसना था और कॉमेडी करनी थी. जब एक्टर यश को इस बारे में पता चला था, तो उन्होंने इस बात की काफी तारीफ की थी.
UP news: लखनऊ में एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान…
Rajesh Khanna Hit Song: राजेश खन्ना के गानों का पुराने समय में एक अलग ही…
KL Rahul To Play Ranji Trophy: केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे.…
Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्ट कर दिया गया…
ICC ODI World Cup 2027: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बिल्कुल अलग और दिलचस्प…
Jitiya Vrat 2026: बिहार, झारखंड और यूपी में जितिया व्रत बच्चों की लंबी उम्र और…