<
Categories: मनोरंजन

The Ba***ds of Bollywood के प्रीमियर पर Nita Ambani का रॉयल लुक और करोड़ो की ज्वेलरी ने बटोरा सबका ध्यान

नीता अंबानी का रॅायल और नया अंदाज नीता अंबानी को हमेशा से भारतीय कला और दुनिया की महंगी-महंगी ज्वेलरी दिखाने का शौक रहा है। The Ba**ds of Bollywood*…

नीता अंबानी का रॅायल और नया अंदाज

नीता अंबानी को हमेशा से भारतीय कला और दुनिया की महंगी-महंगी ज्वेलरी दिखाने का शौक रहा है। The Ba**ds of Bollywood* की प्रीमियर नाइट पर भी उनका लुक इसी बात को साबित करता है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की जेड ग्रीन लैमे साड़ी पहनी थी। यह कपड़ा सोने-चांदी जैसी मेटल की धागों से बुना जाता है, जिसकी वजह से इसमें चमक और झिलमिलाहट दिखती है। इस साड़ी को और खास बनाया एक Chantilly लेस ब्लाउज़ ने, जिस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे थे। इसमें पुरानी कारीगरी और आज के स्टाइल का बेहतरीन संगम दिखा।

कीमती ज्वेलरी की झलक

नीता अंबानी का ज्वेलरी कलेक्शन हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार उनकी गर्दन पर Glenn Spiro का बना Paraíba टूरमालीन नेकलेस सबका ध्यान खींच रहा था। यह बेहद अनमोल रत्न है, जिसकी खोज 1980 के दशक में ब्राज़ील में हुई थी। इसके नीले-हरे रंग की चमक तांबे के अंशों से आती है। यह दुनिया के सबसे कीमती रंगीन रत्नों में गिना जाता है। इस नेकलेस में दिल के आकार के हीरे और टरक्वॉइज़ टाइटेनियम का इस्तेमाल हुआ था, जो इसे और भी खास बना रहा था। उनके कानों में डायमंड स्टड्स, हाथ में पतली ब्रेसलेट और उंगली में सॉलिटेयर रिंग ने पूरे लुक को शाही अंदाज़ दिया।

2

हेयरस्टाइल और मेकअप

उनके बालों को हल्के वेव्स के साथ ब्लो-ड्राई किया गया था, जो चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे थे। मेकअप क्लासिक रखा गया—हल्की भौंहें, काजल लगी आँखें, लंबी पलकों के साथ और हल्की पिंक लिपस्टिक। नाखूनों को भी लंबा, बादाम का आकार और बैलेरीना पिंक शेड में सजाया गया था। सबकुछ मिलाकर उनका लुक एकदम टाइमलेस विद ए मॉडर्न टच था।

वोग का सुझाव

वोग इंडिया के फैशन एसोसिएट मंगलियन गांगटे ने कहा कि इस मिंट साड़ी और लेस ब्लाउज़ वाले लुक को और निखारने के लिए कुछ और शार्प एक्सेसरीज जोड़ी जा सकती थीं। जैसे फ्लोरल नेकलेस की जगह डायमंड चोकर या एमराल्ड, पैरों में मेटैलिक म्यूल्स या किटन हील्स, और हेयरस्टाइल में सेंटर पार्टेड बन के साथ मोगरा फूल। मेकअप में न्यूड लिप और डार्क आईलाइनर इसे और मॉडर्न बना सकते थे।

Ananya Verma

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST