Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: मौते के बाद खुल रहे नाना पाटेकर की घिनौने राज़, तनुश्री दत्ता ने लगाए ऐसे-ऐसे इल्जाम; जानकर कांप उठेगी परिवार की रूह

Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: मौते के बाद खुल रहे नाना पाटेकर की घिनौने राज़, तनुश्री दत्ता ने लगाए ऐसे-ऐसे इल्जाम; जानकर कांप उठेगी परिवार की रूह

Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने पुराने आरोपों पर कायम रहते हुए कहा कि उनके साथ बहुत कुछ गलत हुआ था.

Written By:
Last Updated: October 9, 2026 09:40:49 IST

Mobile Ads 1x1

Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है. इस बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का एक बयान चर्चा में आ गया है. तनुश्री ने नाना पाटेकर पर पहले लगाए गए अपने आरोपों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने आरोपों पर कायम हैं. साथ ही, उन्होंने नाना पाटेकर को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

नाना पाटेकर को लेकर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?

दरअसल, तनुश्री दत्ता 8 अक्टूबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं. यहां उनसे नाना पाटेकर के निधन और पुराने आरोपों को लेकर सवाल किया गया. शुरुआत में उन्होंने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने आरोपों पर बात करते हुए कहा कि वह आज भी अपनी बात पर कायम हैं. तनुश्री ने कहा, ‘मैं 100 प्रतिशत अपने आरोपों पर कायम हूं. वह 10 जन्म भी ले लें, लेकिन जो सच है, वह सच है.’ उन्होंने अपने मामले और गवाह से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, केस की सुनवाई के दौरान उनकी मुख्य गवाह ने अपना हलफनामा वापस ले लिया था. तनुश्री ने दावा किया कि जिस दिन मामले में सुनवाई होनी थी, उसी दिन केस बंद करवा दिया गया.

‘ईश्वर ने ही इनके प्राण हर लिए’

तनुश्री ने अपने बयान में नाना पाटेकर को अहंकारी भी बताया. उन्होंने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, उसे वह कभी नहीं भूल सकतीं. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस पूरे मामले के कारण उन्हें काफी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी. तनुश्री ने यह भी कहा कि उन्हें लगता था कि उनकी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं. उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए नाना पाटेकर के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उनके इस बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

‘मेरे लिए तो वो इविल डैड ही हैं’

नाना पाटेकर के लिए पहले ‘इविल डैड’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर भी तनुश्री से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ और जिन परिस्थितियों से उन्हें गुजरना पड़ा, उसके आधार पर वह आज भी नाना पाटेकर को इसी नजर से देखती हैं. तनुश्री ने दावा किया कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और उन्हें लालच भी दिया गया. उन्होंने अपनी गाड़ी के ब्रेक काटे जाने का आरोप भी लगाया. एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरे लोगों का नाना पाटेकर के साथ अनुभव अच्छा हो सकता है, लेकिन उनके अपने अनुभव अलग रहे हैं.

पुराने आरोपों को लेकर फिर चर्चा में आईं तनुश्री

तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए थे. उस समय इस मामले ने बॉलीवुड में काफी चर्चा बटोरी थी और इसके बाद देश में #MeToo आंदोलन को भी नई पहचान मिली. नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था. तनुश्री के हालिया बयान ने एक बार फिर पुराने विवाद को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, उनके बयान में लगाए गए आरोपों और दावों को स्वतंत्र रूप से प्रमाणित तथ्य नहीं माना जाना चाहिए.

MORE NEWS