Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Drishyam 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की अग्निपरीक्षा! सातवें दिन सुस्त पड़ी कमाई, अब वीकेंड से उम्मीद

Drishyam 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की अग्निपरीक्षा! सातवें दिन सुस्त पड़ी कमाई, अब वीकेंड से उम्मीद

Drishyam: The Conclusion Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने सातवें दिन करीब 9.50 करोड़ रुपये कमाए. अब फिल्म की दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये कमाने पर नजरें टिकी हैं.

Written By:
Last Updated: October 9, 2026 09:10:46 IST

Mobile Ads 1x1

Drishyam: The Conclusion Box Office Collection Day 7: अजय देवगन और तब्बू की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा करने वाली है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की, लेकिन वीकडे यानी कामकाजी दिनों में इसकी कमाई में धीरेधीरे गिरावट देखने को मिल रही है. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. अब सभी की नजरें इसके दूसरे वीकेंड और दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े पर टिकी हैं.

सातवें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

फिल्म के सातवें दिन यानी गुरुवार की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इसने भारत में करीब 9.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 13.87 करोड़ रुपये बताया गया है. सातवें दिन फिल्म के शो में कुल दर्शकों की औसत मौजूदगी 13.51 प्रतिशत रही. पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों में शाम के शो में दर्शकों की अच्छी संख्या देखने को मिली. फिल्म की पहले हफ्ते की कुल भारत नेट कमाई लगभग 242 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 299.12 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. दुनियाभर में फिल्म की कमाई 364 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का दावा किया गया है. ऐसे में फिल्म दूसरे वीकेंड तक 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की कोशिश करेगी.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  •  पहला दिन (शुक्रवार): 62 करोड़ रुपये
  •  दूसरा दिन (शनिवार): 53.50 करोड़ रुपये
  •  तीसरा दिन (रविवार): 61 करोड़ रुपये
  •  चौथा दिन (सोमवार): 21 करोड़ रुपये
  •  पांचवां दिन (मंगलवार): 19.50 करोड़ रुपये
  •  छठा दिन (बुधवार): 15.50 करोड़ रुपये
  •  सातवां दिन (गुरुवार): 9.50 करोड़ रुपये (अनुमानित)

ये भी पढ़ें:  Nana Patekar death: नाना पाटेकर के निधन से हिले सलमान खान, टाला मुंबई का बड़ा इवेंट, इस फिल्म में किया था साथ काम

क्या है फिल्म की कहानी?

अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर इस मशहूर क्राइमथ्रिलर फ्रेंचाइजी में नजर आ रहे हैं. कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्दगिर्द घूमती है. नए सबूत सामने आने के बाद पुराना मामला फिर से खुलने लगता है. जांच अधिकारियों को शक है कि विजय अब भी सच्चाई छिपा रहा है. फिल्म में रहस्य, परिवार और पुलिस की जांच के बीच टकराव देखने को मिलता है. अब देखना होगा कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या यह दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है.

ये भी पढ़ें: नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

MORE NEWS