<
Categories: मनोरंजन

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं. इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया. वे अस्पताल में भर्ती हैं.

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक कथित हादसा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं. इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. नुसरत के घायल होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हालांकि, हादसा कितना गंभीर था और नुसरत को किस तरह की चोट लगी है, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

शूटिंग के बीच हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नुसरत भरूचा अपने काम के सिलसिले में बाली पहुंची हुई हैं. वहां एक प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही थी. इसी दौरान उनके साथ अचानक हादसा हो गया. घटना के बाद बिना देर किए उन्हें बाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किए जाने की बात कही जा रही है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ और एक्ट्रेस को कितनी चोट आई है. वहीं, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि भी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में नुसरत की सेहत को लेकर सामने आ रही जानकारी को रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है.

पहले भी आया मुश्किल वक्त

नुसरत भरूचा इससे पहले भी अचानक मुश्किल हालात में फंस चुकी हैं. मिडिल ईस्ट में संघर्ष के दौरान वह वहां फंस गई थीं. उस वक्त उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए रेस्क्यू किया गया था. अब बाली में उनके साथ हादसे की खबर ने एक बार फिर उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है. 

इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में नजर आ सकती हैं. इस प्रोजेक्ट में उनके साथ मनोज बाजपेयी दिखाई देंगे और फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की एक अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर भी नुसरत का नाम चर्चा में है. फिलहाल फैंस को अभिनेत्री की चोट और उनकी मौजूदा हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: बोल-सुन नहीं सकती थी, घर में अकेली रहती थी महिला; फिर कमरे में मिली लाश और बिखरा खून, क्या हुआ था?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST