Live TV
Search
Home > मनोरंजन > शादी टूटने के 2 महीने बाद काम पर लौटे पलाश मुच्छल, इस बॉलीवुड एक्टर के साथ बनाएंगे फिल्म

शादी टूटने के 2 महीने बाद काम पर लौटे पलाश मुच्छल, इस बॉलीवुड एक्टर के साथ बनाएंगे फिल्म

Palash Muchhal New Film: पलाश मुच्छल अब अपने पर्सनल लाइफ को साइड कर काम पर लौट चुके है और अब वह एक फिल्म बनाने जा रहे है, जिसके लिए उन्होंने एक मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर को भी साइन किया है.  ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Written By:
Published: January 20, 2026 15:35:30 IST
Last Updated: January 20, 2026 15:35:30 IST

Mobile Ads 1x1
Palash Muchhal Next Directorial Movie: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने के बाद करीब 2 महीने बाद अपने काम पर लौटे है. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि वह नई फिल्म बनाने जा रहे है. उन्होंने यह भी बताया है कि लीड कैरेक्टर कौन होगा. ऐसे में अब यह जानना बहुत रोमांचक होगा कि वह  किस तरह की फिल्म बना रहे हैं और उन्होंने लीड रोल के लिए किस बॉलीवुड एक्टर को साइन किया है.

ये बॉलीवुड एक्टर होंगे पलाश मुच्छल की फिल्म के लीड हीरो

पलाश मुच्छल ने एक बिना टाइटल वाली फिल्म की घोषणा की है, जिसे वह डायरेक्ट भी करेंगे. कहानी एक आम आदमी की ज़िंदगी पर आधारित होगी. जिसमें एक्टर श्रेयस तलपड़े लीड रोल निभाएंगे. 

 पहले भी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं पलाश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब पलाश मुच्छल कोई फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं. वह पहले ‘अर्ध’ और ‘काम चालू है’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. इन दोनों फिल्मों में राजपाल यादव ने लीड रोल निभाया था. अब वह श्रेयस तलपड़े के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं.

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों कैंसिल हुई?

पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी मीडिया में काफी चर्चा में थी. 6 साल के रिलेशनशिप के बाद, उनकी शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन इसे टाल दिया गया. शादी टलने का कारण एक कथित चैट को बताया गया, जिसमें पलाश मुच्छल पर धोखा देने का आरोप लगा था. 23 नवंबर को मीडिया को बताया गया कि स्मृति के पिता की खराब सेहत की वजह से शादी टाल दी गई है. बाद में, स्मृति के पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. लेकिन शादी नहीं हुई.

स्मृति ने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन के पोस्ट डिलीट कर दिए

स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन के वीडियो हटा दिए, और उनके दोस्तों ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए. बाद में, पलाश और स्मृति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने ज़िंदगी में आगे बढ़ने की बात कही. इससे यह कन्फर्म हो गया कि कपल शादी नहीं करेगा और उनका ब्रेकअप हो गया है. ब्रेकअप के बाद, स्मृति ने अपने क्रिकेट करियर पर फोकस किया. अब पलाश मुच्छल भी फिर से डायरेक्शन में हाथ आज़मा रहे हैं.

MORE NEWS