Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कैंसर से जंग जीतने के बाद बदली सोच, सोनाली बेंद्रे ने क्यों ठुकराईं गंभीर भूमिकाएं? ‘राख’ सीरीज पर कही बड़ी बात

कैंसर से जंग जीतने के बाद बदली सोच, सोनाली बेंद्रे ने क्यों ठुकराईं गंभीर भूमिकाएं? ‘राख’ सीरीज पर कही बड़ी बात

Sonali Bendre: हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने बताया कि कैंसर से जंग जीतने के बाद वह केवल हल्के-फुल्के किरदारों की तलाश में रहती थीं. लेकिन उन्होंने हालिया रिलीज सीरीज 'राख' में क्यों किया काम? इसको लेकर किया खुलासा.

Written By:
Last Updated: June 18, 2026 15:16:45 IST

Mobile Ads 1x1

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों वेब सीरीज ‘राख’ में नजर आ रही हैं.  साल 2018 में एक्ट्रेस को चौथे चरण का मेटास्टैटिक कैंसर हुआ था. लेकिन उन्होंने कैंसर को मात दी और 2022 में वेब शो ‘द ब्रोकन न्यूज’ से अभिनय करियर में वापसी की. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर से जंग जीतने के बाद वह सिर्फ सकारात्मक और हल्के-फुल्के किरदारों की तलाश में थीं, लेकिन ‘राख’ ने सब कुछ बदल दिया.

‘हल्के-फुल्के रोल करना चाहती थीं’

एक्ट्रेस सोनाली बिंद्रे ने न्यूज 18 से बातचीत की. उन्होंने बताय कि कैंसर से जंग जीतने के बाद वह कैसा रोल करना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं सचमुच आशावादी और हल्के-फुल्के किरदार निभाना चाहती थी जो मुझे इस पूरे दौर में खुश रख सकें और मुझे नई ऊर्जा से भर सकें. मुझे ऐसे ही काम की ज़रूरत थी, खासकर तब जब मैं एक बहुत ही कठिन दौर से गुज़री थी.’

एक्ट्रेस ने ‘राख’ में क्यों किया काम?

सवाल ये उठा कि उन्होने ‘राख’ सीरीज में क्यों काम किया. अभिनेतरी ने 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड से प्रेरित ‘राख’ में एक शोकाकुल मां की भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी. उन्होंने स्वीकार किया कि ‘राख’ वह भूमिका नहीं थी, जिसकी उन्हें तलाश थी और वह इसमें अभिनय करने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने और इसकी कहानी की गंभीरता को समझने के बाद उन्होंने शो करने के लिए सहमति दे दी.

सीरीज ‘राख’ के बारे में

वेब सीरीज ‘राख’ 1978 में नई दिल्ली में कुलजीत सिंह (उर्फ रंगा) और जसबीर सिंह (उर्फ बिल्ला) नाम के अपराधियों द्वारा भाई-बहन गीता (16) और संजय (14) चोपड़ा के अपहरण और हत्या की घटना से प्रेरित है. प्रोसित रॉय, अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत द्वारा निर्देशित यह सीरीज इस घटना से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी बुनता है. इसमें अली फजल, आमिर बशीर, आकाश सिंह मखीजा, रमनदीप यादव, राकेश बेदी और अंशुल चौहान भी अहम भूमिकाओं में हैं.

MORE NEWS