Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘द पैराडाइज’ लेकर वापस आ रहे राघव जुयाल, मचेगा भौकाल, कॉकरोच ने बताया जबरदस्त

‘द पैराडाइज’ लेकर वापस आ रहे राघव जुयाल, मचेगा भौकाल, कॉकरोच ने बताया जबरदस्त

Raghav Juyal The Paradise: डांसर और एक्टर राघव जुयाल किल के बाद एक बार फिर हैरान करने वाले किरदार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने द पैराडाइज का पोस्टर शेयर किया और इसे खास बताया है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-21 17:30:52

Mobile Ads 1x1

Raghav Juyal: डांसर और एक्टर राघव जुयाल की फिल्म किल को काफी पसंद किया गया था. वहीं अब वे ‘द पैराडाइज’ लेकर वापस आ रहे हैं. वे फिल्म में विक्रम मलिक बनकर तहलका मचाने आ रहे हैं. फिल्म की घोषणा के बाद ही द पैराडाइज को लेकर बज बना हुआ है. राघव जुयाल ने खुद फिल्म को जबरदस्त बताया है. खुद राघव ने कहा है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है.

उन्होंने कहा कि राघव जुयाल ने कहा कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है. ये फिल्म थिएटर्स में धूम मचाने वाली है. बता दें कि राघव जुयाल पहले ही ‘द पैराडाइज’ का लुक शेयर कर चुके हैं. फिल्म में वे विक्रम मलिक का किरदार निभाएंगे, जिसकी झलक दिखाकर वो पहले ही सबको चौंका चुके हैं. 

लोगों को नहीं हुआ यकीन

राघव जुयाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसको देखकर फैंस यकीन ही नहीं कर पाए. फिल्म में लोगों ने राघव के नेगेटिव किरदार का खुंखार लुक देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है. राघव ने इस बारे में कहा, ‘सबने मेरा लुख देखकर कहा कि ये मैं नहीं हूं. तभी मुझे एहसास हुआ कि ये लोग सिनेमा को कितना प्यार करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि ये फिल्म काफी जबरदस्त होने वाली है. मुझे सच में लगता है कि अपने अलग कंटेंट के कारण ये फिल्म खूब धमाल मचाने वाली है. राघव और उनके फैंस दोनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

राघव जुयाल की जर्नी

राघव जुयाल डांसर और एक्टर हैं. वे 2012 में डांस इंडिया डांस रियलिटी शो से इंडस्ट्री में आए थे. उनके स्लो मोशन डांस को काफी पसंद किया गया था. 2014 में उन्होंने ‘सोनाली केबल’ से एक्टिंग में डेब्यू किया. इसके बाद वे एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए. 2024 में उन्होंने फिल्म किल में नेगेटिव किरदार निभाया, जहां से उन्हें एक अलग पहचान मिली. वे सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आए थे. हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके अलावा वे ‘ग्यारह-ग्यारह’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आ चुके हैं. अब वे द पैराडाइज में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर तगड़ा बज बना हुआ है.

एक्शन ड्रामा फिल्म है द पैराडाइज 

बता दें कि द पैराडाइज फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में साउथ एक्टर नानी ललीड रोल में नजर आएंगे. हाल ही में खुलासा किया गया कि फिल्म में नानी सेक्स वर्कर के बेटे का किरदार निभाएंगे. फिल्म में बीता हुआ कल और बैकग्राउंड स्टोरी बड़ा बदलाव दिखाया जाएगा. इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. इसे आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाने वाला है.

MORE NEWS