<
Categories: मनोरंजन

Rajesh Khanna Love Story: क्या था उस लड़की का नाम, जिससे राजेश खन्ना को हुआ था पहला प्यार; किससे की शादी और किसके साथ रहे लिव इन में

Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना इंडस्ट्री के अब भी इकलौते एक्टर हैं, जिनकी एक साल के भीतर 17 फिल्में हिट हुई थीं. अब तक उनका यह रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है. आज के दौर में यह असंभव ही है.

Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना सिर्फ एक्टर नहीं थे. वह एक अभिनय का पूरा संस्थान थे, जिन्हें देखकर देश के हजारों लड़कों ने अभिनय सीखने की कोशिश की. उनका हेयर स्टाइल, चलने-बोलने का अंदाज लोग कॉपी किया करते थे. राजेश खन्ना बॉलीवुड के इकलौते एक्टर थे, जिन्हें 16 साल के युवा से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग पसंद करते थे. आज की पीढ़ी को शायद ही यकीन आए, लेकिन यह सच है. राजेश खन्ना जब अपनी कार से उतरते तो लड़कियां उनसे मिलने के लिए आपस में ही लड़-भिड़ जाया करती थीं. एक्टर से मुलाकात नहीं होती तो राजेश खन्ना की कार को लड़कियां चूमकर लिपिस्टक से लाल कर देती थीं. भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के स्टारडम के आगे सभी एक्टर फीके थे. लोग यही जानते हैं कि राजेश खन्ना एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू से प्यार करते थे और लंबे समय तक लिव इन में रहे. इसके अलावा उन्होंने डिंपल कपड़िया से शादी, लेकिन इस स्टोरी में हम बात करेंगे राजेश खन्ना की उस लव स्टोरी के बारे में, जिसके बारे में जमाना कम ही जानता है. 

राजेश खन्ना ने डिंपल और अंजू महेंद्रू से भी किया इश्क

राजेश खन्ना की फिल्मों में रोमांस के जितने रंग थे, उससे कहीं ज्यादा उनकी जिंदगी रंगीन थी. राजेश खन्ना को पाने का ख्वाब उस दौर में लाखों लड़कियों की आंखों में था. राजेश खन्ना की जिंदगी में कई लड़कियां आईं-गईं, लेकिन उन्होंने शादी की सिर्फ डिंपल कपड़िया से. यह अलग बात है कि यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला. शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए. सिर्फ 17 वर्ष की डिंपल कपाड़ियां से राजेश खन्ना ने शादी की तो बॉलीवुड में हंगामा मच गया. डिंपल कपाड़िया से अलगाव के बाद राजेश खन्ना ने ना शादी की और ना ही कोई और लड़की उनकी जिंदगी में आई. लेकिन राजेश की लव स्टोरीज बहुत मशहूर हैं. चाहे वह डिंपल कपाड़िया के साथ हो या फिर अंजू महेंद्रू के साथ.

डिंपल कपड़िया से कभी नहीं लिया तलाक

ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना का इश्क अंजू महेंद्रू और डिंपल कपाड़ियां के साथ ही रहा है. दरअसल, राजेश खन्ना शादी से पहले फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू को डेट करते थे, लेकिन कुछ सालों तक लिव इन में रहने के बाद ब्रेकअप हो गया. इसके बाद वर्ष 1973 में सिर्फ 17 साल की डिंपल कपाड़िया से शादी की. दोनों की दो बेटियां हुईं. 10 साल बाद वर्ष 1984 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए, लेकिन मरते दम तक कभी तलाक नहीं लिया. यह बात बहुत कम लोगों पता होगी कि राजेश खन्ना का पहला प्यार अंजू महेंद्रू या डिंपल कपाड़िया नहीं थीं. यासर उस्मान की बायोग्राफीराजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टारमें राजेश खन्ना के पहले इश्क का खुलासा किया गया है. राजेश खन्ना का पहला प्यार 12-13 वर्ष की उम्र में हुआ. किताब में इसका विस्तार से जिक्र है. इसके मुताबिक, जिस लड़की से राजेश खन्ना को प्यार हुआ था, वह उनसे करीब छह साल बड़ी थी. वह लड़की उसी बिल्डिंग में रहती थी, जिसमें राजेश खन्ना परिवार के साथ रहते थे.

6 साल बड़ी लड़की से हुआ था पहला इश्क

‘राजेश खन्ना: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार‘ में बताया गया है कि जिस लड़की पर राजेश खन्ना फिदा थे उसका नाम सुरेखा था. फिल्म राइटर रूबेन के साथ बातचीत के दौरान राजेश खन्ना ने अपने पहले प्यार का जिक्र किया था. इसके मुताबिक, एक दिन राजेश खन्ना सोसायटी में साइकिल चला रहे थे. इस दौरान उनका पैर फिसला और वह गिर गए. पैरों से खून निकल रहा था और राजेश खन्ना रोने लगा. इस बीच उनकी नजर वहां खड़ी सुरेखा पर पड़ी. राजेश खन्ना सुरेखा की खूबसूरती पर फिदा हो गए और रोते-रोत प्यार हो गया. राजेश खन्ना और सुरेखा में 6 साल का अंतर था. सुरेखा जहां बालिग थीं तो राजेश 13 साल के किशोर. दोनों के बीच कोई मेल नहीं था. कुछ समय बाद यह आकर्षण खत्म हो गया, लेकिन प्यार में तब्दील हो गया. राजेश खन्ना का पहला प्यार उन्हें हमेशा याद रहा. वह सुरेखा का नाम जीवनभर नहीं भूले.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Instagram Reel: रील का चक्कर बाबू भैया! वायरल होने के लिए बाप ने बच्ची की जान लगाई दांव पर; यकीन नहीं आ रहा तो देख लें वीडियो

Instagram Reel Craze: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:45 IST

8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आठ…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:26 IST

भाईजान का पारा हुआ हाई! कंधे पर हाथ रखने वाले फैन को ‘Salman Khan’ ने दिया सरेआम धक्का, इंटरनेट पर मचा बवाल!

Salman Khan Angry Moment: हाल ही में सलमान खान का एक गुस्से से भरा वीडियो…

Last Updated: April 11, 2026 14:07:40 IST

Food Adulteration: मार्केट में मिलने वाले फल-सब्जी में केमिकल तो नहीं? ऐसे पहचानें असली और मिलावटी का फर्क!

Food Adulteration: बाजार में मिलने वाले चमकदार और परफेक्ट शेप के फल और सब्जियां भी…

Last Updated: April 11, 2026 13:56:40 IST

Shani Dosha: क्या आपके भी कुंडली में है शनि दोष, जल्दी करें ये उपाय, टल जाएगी आने वाली बड़ी समस्या

Shani Dosha: जिस किसी पर भी शनि का अशुभ प्रभाव या कुदृष्टि पड़ती है, उसे…

Last Updated: April 11, 2026 13:47:26 IST

OPPO F33 से लेकर Redmi A7 Pro अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 फोन, फीचर्स हैं बेहद कमाल, जानें तारीख और Expected कीमत

Smartphones launching in India next week: अप्रैल का अगला हफ्ता टेक लवर्स के लिए बेहद…

Last Updated: April 11, 2026 13:44:11 IST