राखी सावंत अपनी अतरंगी हरकतों की वजह से जानी जाती हैं. कभी वह अपने बयानों से तो कभी अपने आउटफिट्स से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. अब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ कुछ ऐसा किया कि नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
वीडियो में दिखता है कि पहले अमीषा पटेल आकर राखी सावंत की आखों पर पीछे से हाथ रखती है. लेकिन राखी उन्हें पहचान नहीं पाती हैं. जब राखी ने एक्ट्रेस को देखा तो वो खुशी से झूम उठी. इसके बाद दोनों हंसने-खिलखिलाने लगीं. फिर राखी, अमीषा पटेल को फ्लाइंग किस करती हैं. इसके बाद दोनों चली जाती हैं.
अमीषा पटेल को गोद में उठाया
एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें राखी सावंत, अमीषा पटेल को पहले गोद में उठाती हैं. फिर उन्हें गले लगाती हैं. यह देख अमीषा पटेल हैरान हो जाती हैं. लेकिन दोनों खूब-हंसती खेलती नजर आती हैं. वहां मौजूद सभी पैपराजी दोनों को इस हालत में देख चौंक जाते हैं.
यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो बदनसीब हीरोइन, जिसकी बहन ने दिया ऐसा श्राप; बर्बाद हो गई जिंदगी, अंतिम समय में झेली तंगी
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने बोला, ‘राखी बहुत अच्छी है बिंदास है सब के दिलो पे राज करती है यही अदा से बेस्ट राखी.’ दूसरे यूजर ने कहा, टवैसे तो आज कल अमीषा भी राखी से कम नहीं लगती.’ वहीं अन्य यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.