बॉलीवुड की वो बदनसीब हीरोइन, जिसकी बहन ने दिया ऐसा श्राप; बर्बाद हो गई जिंदगी, अंतिम समय में झेली तंगी
Sadhana Shivdasani: बॉलीवुड की दुनिया की एक ऐसी अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 1 रुपये से की थी. इसके बाद उन्होंने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस की बहन ने उन्हें ऐसा श्राप दिया कि बर्बाद हो गई जिंदगी. अंतिम समय में गरीबी में काटे दिन. चलिए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस.
कौन है वो एक्ट्रेस?
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, उनका नाम है साधना शिवदासानी. एक्ट्रेस 60-70 के दशक में अपनी खूबसूरती, अभिनय और अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींचती थीं.
पाकिस्ता में हुआ था जन्म
साधना शिवदासानी का जन्म 2 सितंबर 1941 को ब्रिटिश इंडिया के कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था. बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत के मुंबई शहर में आ गया था.
1 रुपये में मिली पहली फिल्म
शुरुआत में अभिनेत्री साधना को बहुत समय तक काम नहीं मिला. उन्हें अपना घर चलाने के लिए नौकरी भी करनी पड़ी. बताया जाता है कि एक निर्माता ने उन्हें एक प्ले में देखा था. उन्हें एक्ट्रेस की एक्टिंग पसंद आ गई और उन्होंने साधना को काम देने का मन बनाया. जब मेकर्स ने उन्हें फिल्म के बारे में बताया, तो उन्होंने एक्ट्रेस को 1 रुपये फीस के तौर पर दी. यह उनकी पहली फीस दी.
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया करियर
अभिनेत्री ने साल 1955 में राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के एक गाने में बाल कलाकार के रूप में काम किया था. वह सिंधी फिल्म 'अबाना' में नजर आ चुकी थीं, लेकिन फिल्म 'लव इन शिमला' ने उन्हें पहली बड़ी सफलता दिलाई. यह फिल्म जबरदस्त हिट रही.
डायरेक्टर से कर ली शादी
साधना जब अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. तो उसके डायरेक्टर आर.के. नय्यर थे. उन्हें उनसे प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली.
एक्ट्रेस की बहन भी फिल्मों में कर रही थीं काम
अभिनेत्री साधना की बहन बबीता थीं. वह भी फिल्मों में काम करती थीं. उन्हें रणधीर कपूर से प्यार हो गया था. फिर राज कपूर को जब ये बात पता चली, तो उन्होंने साधना से बबीता को समझाने के लिए कहा.
बहन ने साधना को दिया श्राप
जब साधना ने अपनी बहन बबीता को समझाने की कोशिश की तो खेल उल्टा पड़ा. एक्ट्रेस उन्हें बच्चों की तरह समझा रही थीं. ये देख बबीता ने कहा वह उन्हें बच्चों की तरह ना समझाएं. कहीं ऐसा ना हो कि साधना को बच्चे ही ना हो. ये बात सच साबित हो गई और एक्ट्रेस को कोई बच्चा नहीं हुआ.
पति के निधन के बाद गरीबी में काटे दिन
साल 1995 में साधना के पति आर.के नय्यर का निधन हो गया. इसके बाद साधना अकेली पड़ गईं. फिर उनका असली संघर्ष शुरू हुआ और आर्थिक तंगी तक झेलनी पड़ी. अभिनेत्री के अंतिम दिन भी काफी मुश्किल के थे.